बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

suspected caught : संदिग्ध महिलाओं को पुलिस ने बस स्टैंड से पकडकर लाया थाने

  • विजय सावरकर, मुलताई
    नगर के व्यस्ततम क्षेत्र में स्थित चूड़ी दुकान में चूड़ी खरीदने के दौरान महिला के बैग को काटकर बैग में रखा पर्स उड़ाने की घटना के बाद पुलिस ने नगर में घूम रही संदिग्ध महिलाओं की धरपकड़ की। बुधवार दोपहर में बस स्टैंड के पास घूम रही महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा और वाहन से पुलिस थाने लाया। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है। महिलाएं कहां से आई और मुलताई में किस कार्य से घूम रही है। इसकी जानकारी पुलिस महिलाओं से ले रही है।

    पकड़ी गई अधिकांश महिलाएं विवाहित हैं। जिनसे उनके पति के संबंध में भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस को महिलाओं के पास थैले में रखे स्टील के बर्तन मिले हैं। जिसके चलते पुलिस को अंदेशा है कि यहां महिलाएं बर्तन देने के नाम पर लोगों से ठगी करती है। वहीं बुजुर्ग लोगो को भी अपना शिकार बनाती है।

    हालांकि पूछताछ में महिलाएं कोई जानकारी नहीं दे रही है। इस स्थिति में नगर में एक बुजुर्ग और एक महिला के बैग काटकर रुपए उड़ाने की घटना में पकड़ी गई महिलाओं की भूमिका है या नहीं इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button