बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
bricks seized : दूसरे दिन भी जारी रही कार्यवाही, एक और अवैध भट्टे से 9 लाख ईंटें जब्त, प्रकरण दर्ज

शाहपुर तहसीलदार अंतोनियो एक्का की अवैध ईंट भट्टा चालकों पर लगातार दूसरे दिन भी कार्यवाही जारी रही। ब्लॉक के कोटमी ग्राम में रेगुलर फील्ड विजिट के दौरान तहसीलदार ने ईंट भट्ठे की जांच में अनुमति संबंधी दस्तावेज नहीं पाए। जिसको देखते हुए तहसीलदार ने मौके से लगभग 9 लाख ईंट जब्त कर प्रकरण बनाया है।
तहसीलदार अंतोनियो एक्का ने बताया कि आरोपी गोविंद जुगलाल प्रजापति एक आदिवासी महिला की निजी भूमि पर किरायानामा बना कर ईंट निर्माण का कार्य कर रहा था। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने अवैध उत्खनन एवं ईंट का कार्य कर रहे लोगों को कड़ी चेतावनी दी है। तहसीलदार अंतोनियो एक्का ने कहा कि विधिवत अनुमति प्राप्त करके ही कार्य कर सकते हैं। अवैध कार्यों पर लगातार प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।



