बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Public Hearing : विधायक डागा की जन सुनवाई व सहभागिता अभियान आज कोलगांव में, राम मंदिर के लिए जुटाएंगे राशि

  • विक्की लिल्होरे, कोलगांव
    बैतूल विधायक निलय विनोद डागा आज बुधवार को बैतूल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोलगांव में श्रीराम मंदिर निर्माण सहभागिता अभियान एवं जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्या सुनेंगे। विधायक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विधायक श्री डागा आज दोपहर 3.30 बजे कोलगांव के प्रसिद्ध शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के साथ श्रीराम मंदिर निर्माण सहभागिता अभियान के तहत प्रत्येक ग्रामीणों से 1 रुपये का सहयोग अयोध्या में बनने वाले एतिहासिक श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जुटाएंगे।

    सहभागिता अभियान के बाद वे जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्या से रूबरू होंगे। राम काज के साथ राजकाज का यह अनूठा संगम विधायक द्वारा बीते वर्षों से विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामों में पहुंचकर किया जा रहा है।

    विधायक के इस अभियान के माध्यम से जहां वे प्रत्येक ग्रामीणों से डोर टू डोर जाकर मिल रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचने के बाद वहां की समस्या भी उजागर हो रही है। जिसका वह शीघ्र निराकरण करने का प्रयास कर रहे है।

    सहभागिता अभियान के दौरान एक सकारात्मकता यह सामने आ रही है कि ग्रामीण विधायक से सीधे संवाद करते हुए उन्हें उनकी व्यक्तिगत एवं गांव की मूलभूत समस्याओं से अवगत करा रहे हैं। 

    जनता की समस्याओं को जमीनी स्तर पर जानने का प्रयास

    गौरतलब है कि विधायक निलय विनोद डागा द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनता की समस्याओं को जानने का यह अनूठा प्रयास किया जा रहा है। श्री राम मंदिर निर्माण सहभागिता अभियान के साथ ही वह जनता के बीच पहुंचकर उनकी वास्तविक स्थिति से रूबरू होने के साथ ही उनकी पीड़ा को करीब से महसूस कर रहे हैं। बता दें कि विधायक के इस प्रयास से ग्रामीणों की समस्याएं प्रशासन तक पहुंच रही है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button