बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Suicide: होली मनाने ससुराल आया था दामाद, रात में खाना खाकर सोया, सुबह उठे तो देखा फांसी पर लटका था शव

  • विजय सावरकर, मुलताई
    बैतूल जिले के प्रभातपट्टन ब्लाक के ग्राम सालईढाना में ससुराल आए युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

    प्रभातपट्टन चौकी प्रभारी उत्तम मस्तकार ने बताया आमला ब्लाक के ग्राम ब्राह्मणवाड़ा निवासी बबलू पिता चुन्नीलाल उईके (30) होली का त्यौहार मनाने ससुराल ग्राम सालईढाना आया था। रविवार रात में बबलू पत्नी मनवंतीबाई और बच्चों के साथ खाना खाकर सो गया था।

    2 Death: खेत के कुएं में मिली अज्ञात पुरूष की सड़ी-गली लाश, व्यापारी की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत

    सोमवार सुबह मनवंती बाई सो कर उठी तो देखा बबलू घर में फांसी के फंदे पर झूल रहा था। सूचना पर प्रभातपट्टन चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक के फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। मृतक केरल में निजी कंपनी में काम करता था।

    मेघनाद मेले का रोमांच: पचास फीट ऊंचे फिसलते खम्बे पर चढ़कर तोड़ते हैं जेरी, परंपरा के बहाने दम खम दिखाने का मौका

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button