बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

शार्ट सर्किट से लगी आग, तीन एकड़ की फसल हुई खाक, दमकल ने पाया काबू

  • विजय सावरकर, मुलताई
    शनिवार दोपहर 1.30 बजे ग्राम एनस में कमल घाघरे के गेहूं और चना के खेत में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मुलताई नगर पालिका की फायर टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

    आग लगने के कारण खेत में लगी 1 एकड़ की चने की फसल और 2 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जल गई। समय रहते आग पर काबू पाने से आसपास के खेतों लगी फसल बच गई। आग बुझाने में फायर कर्मचारी राहुल, गिरीश पिपले, भूपेंद्र राठौड़ की मुख्य भूमिका रही।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button