बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

नाले में मिला युवक का शव, चार से पांच दिन है पुराना, हत्या है या हादसा यह अभी स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

बैतूल। जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। शव 4 से 5 दिन पुराना होने की आशंका है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चिचोली क्षेत्र के गाँव बक्का चिखली के गोरखीढाना में नाले के समीप एक 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। शव चार-पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। आस-पास के लोगों ने नाले से बदबू आने पर पास जाकर देखा तो एक युवक की सड़ी-गली लाश पड़ी थी। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन यह बात जरूर सामने आ रही है कि दो-चार दिन पहले आस-पास के लोगों ने देखा था। मृत युवक की उम्र 35 से 40 वर्ष की बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। आस-पास के लोगों से पूछा जा रहा है, लेकिन यह बात जरूर सामने बात आ रही है कि आस-पास के क्षेत्र के लोगों ने चार-पांच दिन पहले उसे देखा था। युवक की शिनाख्त होने और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button