बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Suspend : कमिश्नर ने किया एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य को निलंबित, लाखों की गड़बड़ी का मामला, सहायक आयुक्त कार्यालय अटैच

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    नर्मदापुरम कमिश्नर मालसिंह ने बैतूल जिले में एक और बड़ी कार्यवाही की है। उन्होंने घोड़ाडोंगरी एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य बसंत कुमार यादव को आर्थिक अनियमितताओं के मामले में निलंबित कर दिया है। प्राचार्य पर लगभग 2 लाख रुपये की आर्थिक अनियमितता का आरोप है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक शाला घोड़ाडोंगरी के प्राचार्य बसंत कुमार यादव ने शासन को 2 लाख रुपए की चपत लगाई है। वित्तीय अनियमितता बरतने पर कमिश्नर नर्मदापुरम मालसिंह ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

    निलंबन अवधि में प्राचार्य श्री यादव का मुख्यालय कार्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग बैतूल नियत किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

    निलंबन आदेश में उल्लेख किया गया है कि श्री यादव द्वारा जनशिक्षा केन्द्र घोड़ाडोंगरी को प्राप्त होने वाली राशि का नियम विरूद्ध उपयोग किया गया। उनके द्वारा कुल 2 लाख 3 हजार 137 रूपए की हानि शासन को पहुंचाई गई है। कमिश्नर की इस कार्यवाही से जिले में हड़कंप मचा है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button