बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
Women’s day: महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने संभाली पूरे शहर की यातायात व्यवस्था

बैतूल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक बार फिर पुलिस विभाग की महिला अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी कार्यक्षमता दिखाई। आज पूरे शहर की यातायात व्यवस्था की कमान महिला अधिकारियों और कर्मचारियों ने संभाली। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह पहल जिले में की गई।
मुख्यालय द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में आज बैतूल जिले के यातायात की कमान महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के हाथों में सौंपी गई है। महिला सेल उप पुलिस अधीक्षक (DSP) पल्लवी गौर द्वारा कंट्रोल रूम से 50 महिला अधिकारी-कर्मचारियों को रवाना किया गया।

यह अधिकारी-कर्मचारी आज बैतूल के विभिन्न चौक-चौराहों पर यातायात व्यवस्था को संचालित करेंगी। साथ ही इनके द्वारा यातायात जागरूकता हेतु यातायात अवेयरनेस नियम के पंपलेट एवं PA सिस्टम के माध्यम से यातायात जागरुकता संदेश दिया जाएगा।



