बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident: नेशनल हाइवे पर ट्रक से टकराई बस, पांच यात्री घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल से सटे सोनाघाटी के पास सोमवार रात में एक स्लीपर कोच बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 5 यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पंहुचाया गया। घटना रात्रि डेढ़ बजे के करीब की बताई जा रही है। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल से इंदौर जा रही नंदन स्लीपर कोच बस क्रमांक MP-22/P-3101 सोनाघाटी के पास एक ट्रक में जा घुसी। बस में बैठे यात्रियों ने बताया सामने से आ रही एक बोलेरो को बचाने के चक्कर में यह दुर्घटना हुई।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का सामने का हिस्सा चकनाचूर हो गया। सूचना मिलने पर हंड्रेड डायल एवं एंबुलेंस मौके पर पहुंची। हादसे में बस में बैठे 5 यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल पंहुचाया गया। घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button