बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
इको कार में लगी आग, घर को भी चपेट में लिया, लोगों में दहशत

बैतूल के आठनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम हिडली में 4 मार्च को अज्ञात कारणों से योगेश साहू के घर आग लगने की बड़ी घटना होते-होते बच गई। यहां पर इको कार से फैली आग ने घर को भी चपेट में लिया। थाना प्रभारी जंयत मर्सकोले की सूचना पर दमकल वाहन तत्काल हिड़ली पहुंचा और आग पर नियंत्रण पाया।
दमकल वाहन के पायलट राजेश राने और अमित बारस्कर ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे आग पर काबू पाया है। आग लगने की घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल था। अधिकांश लोग अपना घर छोड़ कर बाहर भाग रहे थे। थाना प्रभारी जंयत मर्सकोले ने बताया कि आग लगने की घटना की सूचना मिलने पर नगर परिषद आठनेर की दमकल को सूचित किया। दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया।



