बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

महिला होमगार्ड सैनिक ने खाया जहर, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल के बैतूल बाजार थाना में पदस्थ एक महिला होमगार्ड सैनिक ने आज सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाए। जहां इलाज के दौरान महिला सैनिक की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि वे करीब एक साल से बीमारी से परेशान चल रही थीं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल बाजार निवासी और उसी थाने में तैनात महिला होमगार्ड सैनिक गीता ठाकुर ने आज सुबह करीब 10 बजे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेटी गायत्री को बताया कि मैंने जहर खा लिया है। यह सुनते ही गायत्री घर आई और मां को जिला अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन दोपहर करीब 3 बजे उनकी मृत्यु हो गई।

    परिजनों का कहना है कि वे करीब एक साल से बीमारी के कारण परेशान चल रही थी। अभी दो दिन पहले ही वे भोपाल से अपना इलाज कराकर लौटी थी। सम्भवतः बीमारी से परेशान होकर ही उन्होंने यह कदम उठाया है। इधर मृत्यु के बाद पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

    महिला होमगार्ड सैनिक द्वारा जहर पीने और उपचार के दौरान मृत्यु होने की सूचना परिजनों से मिली है। अभी कारण तो स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन परिजनों के अनुसार वे रीढ़ की हड्डी की बीमारी से परेशान थीं। इसलिए हम भी उनसे ज्यादा काम नहीं लेते थे। उन्हें बडोरा पुलिस सहायता केंद्र में तैनात किया गया था, ताकि कहीं भागदौड़ ना करना पड़े।
    एबी मर्सकोले
    टीआई, बैतूल बाजार

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button