बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

दुखद: प्रिय भतीजे के जन्मदिन के दिन दुनिया छोड़ गए चाचा

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल जिले के शाहपुर के पतौवापुरा निवासी सोनी परिवार पर बड़ा व्रजपात हुआ है। यहां के निवासी स्वर्गीय रामाधार मालवीय के छोटे पुत्र कमलेश मालवीय (सोनी) 27 फरवरी को सभी को छोड़ दुनिया से विदा हो गए। संयोगवश रविवार को ही कमलेश के प्रिय भतीजे कृतज्ञ (भय्यू) का जन्मदिन भी था। जन्मदिन की खुशियां मनाने बैतूल आने वाले चाचा का हृदयघात से निधन होने से सभी स्तब्ध हो गए।

    अजीज प्रेम जी संस्थान बैरसिया में कार्यरत नीलेश मालवीय के छोटे भाई कमलेश एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत थे। 42 वर्षीय कमलेश को सुबह 11 बजे सीने में दर्द की शिकायत हुई। उन्हें परिजनों ने बैतूल आकर चिकित्सक को दिखाने की सलाह दी। हालांकि कल ही उनके बैतूल में अध्ययनरत भतीजे कृतज्ञ का जन्मदिन था।

    इसलिए वह अपनी माताजी को साथ लेकर आने की वजह से दोपहर 2 बजे बस से बैतूल आने के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उन्होंने दरवाजे पर ताला लगाया अचेत होकर गिर पड़े। एंबुलेंस से कमलेश को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर लाया गया। तमाम प्रयासों के बाद उनकी जान नहीं बच सकी।

    बीएमओ के मुताबिक कमलेश की तेज हृदयघात से सांसें थम गईं। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे पतौवापुरा में शोक छा गया। शाम को माचना घाट में कमलेश का अंतिम संस्कार किया गया। मुख्याग्रि उनके इकलौते भतीजे कृतज्ञ ने दी। मोक्षधाम पर इस दौरान सभी भावुक हो गए।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button