बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

महिला मित्र को बताया फांसी लगा रहा हूँ और वेकोलि कर्मचारी झूल गया फंदे पर

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल के सारणी थाना क्षेत्र में एक WCL कर्मचारी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले उसने अपनी महिला मित्र से बात की और उससे कहा कि वह फांसी लगा रहा है। इसके बाद महिला मित्र ने अपने एक परिचित को उसकी क्वार्टर पर भेजा। लेकिन तब तक वह फांसी लगा चुका था।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक शोभापुर कॉलोनी निवासी नीलेश पिता पांडुरंग सोमकुंवर (34) का शव अपने ही मकान में बेल्ट के फंदे से झूलता मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने के बाद दरवाजा तोड़कर निरीक्षण कर शव को फंदे से उतारकर पंचनामा बनाया गया। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है।

    महिला चिकित्सकों ने दी डॉ. अंकिता सीते को बिदाई, कार्यकाल की की सराहना

    पुलिस के अनुसार नीलेश सोमकुंवर पाथाखेड़ा की कोयला खदान में कार्यरत था। वह क्लब कॉलोनी शोभापुर के एमक्यू 507 में रहता था। शुक्रवार रात्रि में नीलेश अपनी महिला मित्र से मोबाइल पर बात कर रहा था। इस बीच किसी बात पर फांसी लगाने जैसी बात की। यह सुनकर नीलेश की महिला मित्र ने अपने एक दोस्त राहुल जो दोनों को जानता था, को सूचना दी। इस पर रात में ही राहुल, नीलेश के घर पहुंचा तो देखा कि नीलेश पंखे से झूल रहा था।

    राहुल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रात करीब 2 बजे पुलिस मौके पर पहुँची। सुबह तक परिजनों के आने का इंतजार किया। इसके बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जाता है नीलेश शराब के नशे में था। मौके पर शराब की बॉटल, स्नैक्स और ग्लास भी मिली है। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है। नीलेश बड़कुही जिला छिंदवाड़ा निवासी था।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button