बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident: पुलिया से गिर कर चूर-चूर हुआ ट्रक, बैतूल-नागपुर फोरलेन पर हुआ हादसा

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल-नागपुर फोरलेन पर पंखा के पास सरिया से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिर गया। इससे ट्रक चूर-चूर हो गया। हालंकि ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरिया से भरा ट्रक क्रमांक एमपी-09/एचएफ-7848 बैतूल की ओर आ रहा था। ग्राम पंखा के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिर गया।

    हादसा रविवार शाम का बताया जा रहा है। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। उसे मामूली चोट आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। ट्रक पुलिया के नीचे गिरने के कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण हादसा हो गया।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button