बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

समधी ने समधन को छेड़ा, परिजन हुए जमा तो सरपट भागा

ग्वालियर। शादी में शामिल होने आए समधी ने समधन से छेड़छाड़ कर दी। घटना बिजौली थाना क्षेत्र के करगवा की है। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी धमकी देकर भाग गया। घटना की शिकार पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

बिजौली थाना क्षेत्र के करगवा निवासी पचास वर्षीय महिला ने शिकायत की कि बीते रोज उसकी देवरानी की बेटी की शादी थी। शादी में उसके बेटे का ससुर भी शामिल होने के लिए आया था। शादी में जब टीके का कार्यक्रम चल रहा था तो उसके बेटे का ससुर उसके पीछे खड़ा हो गया और गलत हरकतें करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपित धमकी देने लगा।

मामले का पता चलते ही पीड़िता का बेटा वहां पर पहुंचा और विरोध किया। इस पर ससुर दामाद से विवाद करने लगा और उनके बीच हाथापाई हो गई। जब अन्य लोग एकत्रित हुए तो आरोपित भाग निकला। घटना की शिकार पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

न्यूज सोर्स: http://www.naidunia.com/madhya-pradesh/gwalior-samdhi-molested-fifty-year-old-samdhan-ran-away-after-threatening-7310120

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button