बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा था युवक और गुजरती रहीं रेलगाड़ियां, 108 ने पहुंचाया अस्पताल
आमला के पास एक सब्जी व्यापारी रेल की पटरी पार करते समय पैर फिसलने से पटरी (railway track) पर गिर गया। जिससे युवक के पैर में फ्रैक्चर आ गया और सिर में भी गंभीर चोट आई है। उसे 108 की सहायता से आमला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गम्भीर होने से जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि मामला बीती रात का है। वह रात भर पटरी किनारे तड़पते हुए पड़ा रहा। इस बीच रेलवे ट्रैक से एक के बाद धड़धड़ाते हुए ट्रेन गुजरती रहीं। सुबह जब रेल कर्मियों ने पटरी के किनारे घायल व्यक्ति को पड़ा देखा तो इसकी सूचना 108 स्टाफ रुपेश पाटेकर और राजेश मालवीय के साथ-साथ आरपीएफ एसआई नंदलाल यादव को दी।
Accident: पोल से टकराई बाइक, युवक की मौके पर ही मौत
सूचना मिलते ही मौके पर रवाना हुए रेल कर्मियों की सहायता से 108 स्टाफ ने युवक को सुरक्षित आमला के सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे बैतूल के जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति निलेश पिता शंकरराव अडलक (36) वार्ड नंबर 10 आमला का निवासी है।



