दर्दनाक: दुकान से घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आकर मौत

बैतूल। बैतूल में एक दुकान पर काम करते हुए अपने परिवार का सहारा बने एक युवक की बीती रात दर्दनाक मौत हो गई। दुकान से वापस जाते समय सदर रेलवे गेट के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। युवक की मौत से परिजनों का बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक कमलेश पिता पंचम धुर्वे (18) झल्लार थाने के अंतर्गत चूनालोमा का मूल निवासी है। वह बैतूल में रहकर सदर के गणेश मिष्ठान में काम करता था। बीती रात वह दुकान से काम कर अपने घर लौट रहा था।
इसी दौरान सदर रेलवे गेट के पास पटरी पार करते समय डाउन ट्रैक पर आ रही एक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। सुबह जीआरपी को सूचना मिलने पर उसका शव पटरी के पास से बरामद किया है।
युवक की शिनाख्त उसकी जेब में मिले कागजों से की गई। जानकारी सामने आई है कि आज ही युवक का जन्मदिन भी था। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जीआरपी मामले के जांच कर रही है।
शाहपुर हादसा अपडेट: दोनों युवकों की शिनाख्त, शादी में जाने का कहकर निकले थे
बोलेरो ने ऐसी मारी टक्कर कि ट्रैक्टर के हो गए दो टुकड़े, फोरलेन पर हादसा
बड़ा हादसा: बैतूल-इंदौर हाइवे पर ट्रक में घुसी बाइक, एक की मौके पर मौत
चलती ट्रेन से गिरा युवक, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर
भोपाल के युवक ने पाथाखेड़ा में लगाई फांसी, 4 माह पहले हुई थी शादी



