बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

डॉ. भावना ने बच्चा वार्ड में मनाया जन्मदिन, भर्ती बच्चों के चेहरों पर खिल गई खुशियां

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    अस्पतालों में डॉक्टर और कर्मचारी अमूमन मरीजों से केवल एक मरीज का ही सरोकार रखते हैं, लेकिन बैतूल के जिला अस्पताल में समय-समय पर इससे हटकर तस्वीरें नजर आती रहती हैं। जिनमें डॉक्टर और मरीज एक-दूसरे को अपने परिवार के सदस्य महसूस करते हैं। ऐसा ही एक मानवीय और संवेदनशील दृश्य शुक्रवार की सुबह भी नजर आया जब एक महिला डॉक्टर ने घर या किसी लग्जरी होटल के बजाय बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

    यह सार्थक पहल की जिला अस्पताल में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ. भावना कवडकर ने। मूलतः बैतूल निवासी और रेलवे के सेवानिवृत्त प्रथम श्रेणी अधिकारी की बिटिया डॉ. भावना ने अपने जन्मदिन पर फिजूलखर्ची करने की जगह बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चों के साथ खुशियां बांटने का निश्चय किया और आज इस निश्चय को पूरा भी कर दिया।

    आज सुबह वे अपनी साथी चिकित्सक डॉ. हनी और डॉ. आकृति के साथ फल, चॉकलेट और बिस्किट लेकर बच्चा वार्ड पहुंची। यहां डॉ. हनी और डॉ. आकृति ने सभी बच्चों को जानकारी दी कि आज डॉ. भावना का जन्मदिन हैं। वे आप लोगों के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी।

    यह भी पढ़ें… अनोखा तोहफा: बेटे के जन्मदिन पर चांद पर खरीद कर दे दी जमीन

    यह सुनते ही सभी बच्चे भी बेहद खुश हो गए और सभी ने ‘हैप्पी बर्थडे’ कहकर उन्हें विश किया। इसके बाद बच्चों को फल, चॉकलेट, बिस्किट बांटे गए। यह पाकर बच्चों और उनके परिजनों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे।

    डॉ. भावना का इस बारे में कहना है कि अस्पताल में रहने पर हर कोई परेशानी, चिंता, तनाव में रहता है। उन्हें बेहद अकेलापन महसूस होता है। ऐसे में यदि डॉक्टर और स्टाफ चाहे तो उन्हें अपनत्व का एहसास करा सकता है। ऐसी पहल से हर मरीज को यह एहसास कराया जा सकता है कि वे हमारे परिवार के सदस्य और हमारे अपने हैं।

    यह भी पढ़ें… जिला जेल में गूंज उठा हैप्पी बर्थडे टू यू परी…

    डॉ. भावना कहती हैं कि बस, यही एहसास कराने के लिए उन्होंने यह निर्णय लिया है। उस दौरान इन बच्चों के चेहरों पर तैरती खुशी देखकर मुझे तो आत्मिक प्रसन्नता महसूस हुई वह महंगे-महंगे तोहफों से भी महसूस नहीं हो सकती।

    यह भी पढ़ें… जन्मदिन पर भगवा रंग में रंगे विधायक बैतूल निलय डागा

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button