Live Rescue: देखें कैसे पाया 10 फीट लंबे अजगर पर वनकर्मियों ने काबू
बैतूल की घोड़ाडोंगरी तहसील में मेहकार गांव के पास एक किसान के खेत में 10 फीट का अजगर (10 feet python) शिकार के इंतजार में था। गन्ने की कटाई कर रहे मजदूरों ने जैसे ही उसे देखा तो उनके होश ही उड़ गए। वे मौके से भाग खड़े हुए। किसान ने मामले की जानकारी रानीपुर वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर रानीपुर के रेंजर विकास सेठ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने इस अजगर का रेस्क्यू किया और जंगल में छोड़ा।

यह भी देखें… देखें वीडियो… 80 फीट गहरे कुएं से गाय का रेस्क्यू
मजदूरों ने बताया कि वे खेत में गन्ना (Sugarcane) काट रहे थे। इसी दौरान खेत में 10 फीट का अजगर दिखाई दिया। अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। गन्ना काट रहे मजदूर चिल्लाते हुए गन्ने के खेत से बाहर निकले। इसके बाद वन विभाग को मामले की सूचना दी गई।
यह भी देखें… देखें वीडियो… पेड़ में बुरी तरह फंस गया था भालू, इस तरह किया गया रेस्क्यू

यह भी पढ़ें… कुएं में गिरा हिरण, वन विभाग ने रेस्क्यू कर बचाई जान
रानीपुर रेंजर (range officer) विकास सेठ ने बताया कि मेहकार गांव में एक किसान के खेत में गन्ना कटाई के दौरान अजगर निकल गया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर इस अजगर का रेस्क्यू किया और इसे जंगल में छोड़ा। यह अजगर करीब 10 फीट लंबा और 30 किलो का था।
यह भी पढ़ें… फाइल खोलते ही अटक गई सांस, भीतर था डेढ़ फीट लंबा सांप



