बड़ी खबरेंदेश/विदेशधर्म/अध्यात्म अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

अद्भुत: ज्योतिषाचार्य देवी ज्ञानेश्वरी ने कराया माँ भवानी का उनकी सहचरियों से मिलन

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल जिले के आठनेर ब्लॉक में ग्राम हिवरा स्थित प्राचीन भवानी मंदिर में सिद्धसंत देवी ज्ञानेश्वरी गोस्वामी का आगमन हुआ। इस दौरान सिद्धसंत माँ बगलामुखी साधिका अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषाचार्या ने अपनी दिव्यदृष्टि से माँ भवानी मंदिर में विद्यमान दैविक शक्तियों के जागृत अवस्था में होने के विषय में जानकारी दी। देवी ज्ञानेश्वरी ने कहा कि भविष्य में इस भवानी मंदिर में आशीर्वाद लेने के लिए दूर-दूर से भक्त आएंगे। माँ बगलामुखी साधिका ने अपने शिष्यों के साथ देवी भवानी माई का पूजन भी किया। माता देवी ज्ञानेश्वरी के साथ उनके शिष्य भी माँ भवानी मंदिर पहुंचे।

    यह भी पढ़ें… 500 साल पुराने अखतवाड़ा के प्राचीन मंदिर का हुआ कायाकल्प

    इस दौरान मां भवानी मंदिर निर्माण समिति से जुड़े गोलू उघड़े ने देवी ज्ञानेश्वरी को भवानी मन्दिर निर्माण की जानकारी दी। मंदिर निर्माण कार्य में कोई गलती ना हो इसके लिए उन्होंने देवी ज्ञानेश्वरी से मार्गदर्शन लिया। साधिका ने बताया कि यह भवानी मन्दिर सम्पूर्ण गांव की कुलदेवी का मंदिर है। इस मंदिर में माँ भवानी की दोनों सहचरियां नहीं हैं। जो माता भवानी के दाएं और बाएं तरफ विद्यमान रहती हैं। उन्हें माता जया और माता विजया के नाम से सम्पूर्ण देव जन एवं सम्पूर्ण मानव समाज जानते हैं।

    इसलिए ग्राम हिवरा में माँ भवानी माई के साथ माता जया और माता विजया दोनों देवियाँ मूर्ति स्वरूप विद्यमान होना चाहिए, जो इस मन्दिर में दिखाई नहीं दे रही हैं। गुरुमाता ने कहा कि मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण होने से पहले वह दोनों मूर्तियाँ कहीं से अचानक प्रकट हो जाएंगी। भक्तों ने गुरुमाता को बताया कि यहां माता भवानी के दोनों ओर दो मूर्तियां थीं, लेकिन जीर्णोद्धार के चलते उन मूर्तियों को भगवान शिव की मूर्ति के पीछे रख दिया हैं। हम उनको स्थापित करना, उनको स्थान देना भूल गए।

    यह भी पढ़ें… विश्व मांगल्य सभा का 12 वां वर्धापन दिवस: कविता और प्रेरक गीतों की प्रस्तुति

    इसके बाद मन्दिर समिति से जुड़े श्रद्धालुओं ने माँ जया, विजया माता की प्राण प्रतिष्ठा करवाई। इस तरह माँ भवानी के मन्दिर में माई के दर्शन के लिए प्रतिदिन सैकड़ों भक्त हिवरा पहुंच रहे हैं। इसके अलावा साधिका गुरुमाता देवी ज्ञानेश्वरी के दिव्य ज्ञान से प्रेरित होकर हिवरा गांव के श्रद्धालुओं ने तीन दिवसीय श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया। श्रीमद देवीभागवत महापुराण कथामृत का श्रवण पान करने जिले भर से भक्त यहां उमड़ पड़े।

    यह भी पढ़ें… एक साथ प्रज्ज्वलित हुए सैकड़ों दीप, जगमगा उठा महायज्ञ स्थल

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button