बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

स्कूटी को बचाने के प्रयास में पलटी पिकअप, 3 युवक घायल

बैतूल। जिला मुख्यालय के समीप बडोरा में फोरलेन (forelane) पर रविवार शाम को स्कूटी को बचाने के प्रयास में एक पिकअप पलट गई। इससे पिकअप में सवार 3 युवक घायल हो गए। तीनों घायलों को एनएचएआई (NHAI) की एम्बुलेंस से बैतूल जिले अस्पताल (betul district hospital) पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फोरलेन पर काम करने वाले 3 युवक मनोज मीना, सुरेश प्रजापति और सुखलाल आज शाम पिकअप से बैतूल से आमला जा रहे थे। इसी बीच बडोरा पर उनके वाहन के सामने एक स्कूटी चालक आ गया।

पिकअप चालक ने उसे बचाने के प्रयास किए तो वाहन से नियंत्रण खो दिया। इससे पिकअप वाहन पलट गया। जिससे वाहन में बैठे तीनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। इन तीनों को NHAI की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहाँ तीनों का इलाज चल रहा है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button