बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

नन्हें बच्चे ने गत्ते से बनाई भव्य श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    कुछ कर दिखाने की लगन और जज्बा हो तो कुछ भी असंभव नहीं रहता है। बैतूल निवासी और कक्षा 9 वीं के छात्र चंद्रशेखर मालवी ने यही सिद्ध कर दिखाया है। चंद्रशेखर ने कार्डबोर्ड (गत्ते या खड्डे) की मदद से अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर की हूबहू प्रतिकृति बना ली है। इसे जो भी देखता है वह प्रशंसा किए बगैर नहीं रहता है।

    गोकुल मालवी और राधिका मालवी के पुत्र चंद्रशेखर का कहना है कि भगवान रामजी की कृपा से ही उसने यह बनाने में सफलता हासिल की है। इस मंदिर की खासियत है कि यह पूरी तरह गत्ते से बना है। चंद्रशेखर ने महज 4 दिनों में ही यह बना लिया। यह मंदिर 50 सेंटीमीटर लम्बा, 40 सेंटीमीटर ऊंचा और 30 सेंटीमीटर चौड़ा है।

    चंद्रशेखर के माता-पिता ने भी इस मंदिर को बनाने में पूरी तरह से सहयोग किया। चंद्रशेखर का कहना है कि हर बच्चे में कोई ना कोई कला जरूर होती है। उसकी तरह सभी को माता-पिता का सहयोग और प्रोत्साहन मिले तो वे भी इस तरह कुछ विशेष कार्य कर सकते हैं।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button