बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

क्षत्रिय पवार समाज ने धूमधाम से मनाई राजा भोज जयंती

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    जिला क्षत्रिय पवार समाज संगठन बैतूल के तत्वाधान में धूमधाम से चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष बाबूलाल कालभोर की अध्यक्षता, आयोजन समिति के संयोजक पूर्व अध्यक्ष राजू अनुराग पवार एवं सहयोगी सदस्य अवध हजारे, बीआर पवार, एम एल डहारे, मुन्नालाल कसारे, हरीराम कालभोर, विनय कोड़ले, सचिन कोड़ले, लक्ष्मीनारायण पवार (भंगू भैया), प्रदीप डिगरसे, दीनू पवार एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य, समाज के वरिष्ठ सामाजिक बंधुओं, मातृ-शक्तियों और युवाओं की गरिमामयी उपस्थिति में अभिनंदन सरोवर पर हुआ।

    सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने सुबह पवार समाज मंगल भवन कालापाठा में स्थापित चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज, मां वाग्देवी और गढ़ कालिका का पूजन किया। इसके पश्चात राजा भोज चौक पर समस्त धर्म प्रेमी सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज की प्रतिमा पर मंत्रोच्चार के साथ पूजन और आरती की गई।

    इस अवसर पर सभी उपस्थित सामाजिक बंधुओं ने पूजन कर पुष्प अर्पित किए। पूर्व में प्रतिमा के लिए जिन लोगों ने योगदान प्रदान किया था उन्हें वर्तमान जिलाध्यक्ष बाबूलाल कालभोर और पूर्व अध्यक्ष अनुराग राजू पवार एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सामाजिक वक्ताओं ने उद्बोधन में राजा भोज के जीवन पर अपने विचार रखें।

    जिलाध्यक्ष बाबूलाल कालभोर ने कार्यकारिणी द्वारा लिए गए प्रस्ताव की घोषणा की। जिसके अनुसार संगठन की आमसभा और अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का चुनाव आगामी 6 मार्च को पवार समाज भवन बैतूल में संपन्न किए जाएंगे। जो सदस्य संगठन के विधिवत सदस्य नहीं है वे निर्धारित सदस्यता शुल्क जमा कर आमसभा के पूर्व संगठन की सदस्यता ग्रहण कर आम सभा एवं चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। विस्तृत एवं अद्यतन जानकारी सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से दी जाएगी।

    आयोजन को सफल बनाने में महिलाओं, युवाओं और कार्यकारिणी सदस्यों का प्रशंसनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन सुधाकर पवार और जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी के द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष बाबूलाल कालभोर के द्वारा किया गया।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button