अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो लोग घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला और परिजन विवाह समारोह से घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे के बाद विवाह की सारी खुशियां मातम में बदल गई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम चाबरी से बारात भूमकाढाना गई थी। विवाह समारोह में शामिल होने के बाद तीन लोग बाईक पर सवार होकर वापस गांव चाबरी आ रहे थे। शुक्रवार की रात साढ़े 8 बजे शाहपुर के पास अज्ञात ट्रक ने बाईक को टक्कर मार दी।
इस हादसे में चतरिया बाई पति सुकल चौहान (50) निवासी चाबरी और सोनू और सुमती बाई घायल हो गए थे। तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया। उपचार के दौरान चतरिया बाई की मौत हो गई। वहीं सुमती बाई की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे की खबर लगते ही विवाह की सारी खुशियां मातम में बदल गई। शनिवार सुबह मृत महिला का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



