बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बड़ा हादसा: बैतूल-इंदौर हाइवे पर ट्रक में घुसी बाइक, एक की मौके पर मौत

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    रविवार शाम को बैतूल-इंदौर नेशनल हाइवे पर स्थित आलमगढ़ में एक और बड़ा हादसा हो गया। हाइवे से गुजर रहे एक ट्रक में सामने से एक बाइक घुस गई। बाइक पर 2 युवक सवार थे। दोनों ही गम्भीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की मौत होने की बात कही जा रही है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामवासी बहुत दिनों से यहां ब्रेकर की मांग कर रहे हैं।
    ◆ 108 एम्बुलेंस सेवा के योगेश पवार ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी है। दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल है। उसे 108 एम्बुलेंस से चिचोली अस्पताल लाया जा रहा है।
    ◆ इस हादसे में घायल ढेकना निवासी गणेश कलमे है। मृतक अभी शिनाख्त नही हो पाई है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button