सबसे सर्द रही बीती रात, देखिए कितना रहा न्यूनतम तापमान

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल जिले को कड़ाके की ठंड ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। शनिवार और रविवार रात को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। एक ही दिन में न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अगले कुछ दिनों तक तापमान के तेवर इसी तरह बने रहने की संभावना जताई जा रही है।

    शुक्रवार-शनिवार की रात का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस था। इसकी अगली ही रात को तापमान में भारी गिरावट आई और यह कम होकर 8 डिग्री सेल्सियस हो गया। बताया जाता है कि इस सीजन में अभी तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं हुआ था। तापमान में रिकॉर्ड गिरावट के साथ ही बीती रात तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

    देखें वीडियो… घने कोहरे के बीच पैदल सैर का रोमांच

    वैसे शनिवार सुबह से ही सर्द हवाओं ने जिले को अपनी चपेट में ले लिया था। दिन भर लोगों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। यहां तक कि शाम होने के बाद तो अलाव जलाकर खुद को ठंड से बचाना पड़ा। मौसम के यही तेवर आज भी बने हुए हैं। ठंड से बचाव के लिए लोग धूप में बैठे और गर्म कपड़े पहने नजर आए।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    For Feedback - feedback@example.com

    Related News

    Leave a Comment