भाजपा जिलाध्यक्ष बबला ने गाया… मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू…?

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    अपने तीखे तेवरों और जोशीले अंदाज के लिए जाने जाने वाले भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य (बबला) शुक्ला अच्छे वक्ता तो हैं ही, लेकिन अब उनकी एक नई प्रतिभा भी सामने आई है। वे बहुत अच्छा गाते भी हैं। जिला मुख्यालय पर हाल ही में आयोजित पार्टी के जिला प्रशिक्षण वर्ग में जब उन्होंने हाथों में माइक लेकर स्वरलहरियां बिखेरनी शुरू की तो मौजूद पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता ना केवल मंत्र मुग्ध हो उठे बल्कि कुछ तो थिरकने भी लगे। गायक के रूप में उनके नए रूप का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोगों द्वारा पसंद भी किया जा रहा है।

    बैतूल में आयोजित यह 3 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आवासीय था। बताया जाता है कि विभिन्न सत्रों में दिन भर चलने वाले व्याख्यानों के बाद प्रशिक्षण वर्ग में शामिल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के मनोरंजन के लिए गीत-संगीत के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे। इसमें बुलाए जाने वाले गायकों के साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा भी अपनी प्रस्तुतियां दी जाती थी।

    इसी दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला द्वारा भी मशहूर नग्मा ‘मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू…’ की शानदार प्रस्तुति दी गई। पहली बार श्री शुक्ला को गाते हुए देख कर कई पदाधिकारी जहां चौक गए और पूरी तल्लीनता से गाना सुनते रहे वहीं कुछ तो बाकायदा झूमने भी लगे। उनके गाने का यह वीडियो भी अब जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसे खासा पसंद भी कर रहे हैं।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    For Feedback - feedback@example.com

    Related News

    Leave a Comment