देश/विदेश

अजूबा: टंकी बन गई वाटर फाल, टॉप से बहता रहा पानी

  • निखिल सोनी, आठनेर
    बैतूल जिले के आठनेर ब्लॉक के बिसनूर गांव में जल संसाधन विभाग द्वारा बनाई गई टंकी उस समय लोगों के लिए अचरज और कौतूहल का विषय बन गई जब उसने वाटर फाल का रूप धर लिया। इस टंकी के टॉप से जो अनवरत पानी बहना शुरू हुआ तो काफी देर तक बहता रहा। इस बीच यह शानदार नजारा देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच गए और यह मनोहारी दृश्य देखते रहे।
    दरअसल, यह टंकी पारसडोह डैम से माइक्रो इरिगेशन योजना के तहत किसानों के खेतों में सिंचाई करने के लिए बनाई गई है। इस तकनीक की यह जिले की पहली योजना है जिससे 4-5 दिन पहले ही खेतों में पानी देना शुरू किया गया है। रविवार को इस स्कीम के जंक्शन नम्बर 64 पर कुछ खराबी आ गई थी। इस जंक्शन से पानी आगे ना जाए, इसके लिए इसके पहले का बटर फ्लाई वाल्व बंद कर दिया गया था। इसका नतीजा यह रहा कि इस टंकी में पानी की आवक (इन फ्लो) अधिक और जावक (आउट फ्लो) कम होने से टंकी ओवरफ्लो हो गई और इसने किसी जलप्रपात का रूप ले लिया। विभाग के जेई शिवकुमार नागले ने बताया कि पहले फेज में प्रभातपट्टन ब्लॉक में स्थित पारसडोह ताप्ती जलाशय से स्कीम नम्बर 5-6 में लगभग 38 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में की खेती में सिंचाई करने के उद्देश्य से पानी छोड़ा गया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button