बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

एक दीवाली ऐसी भी… पहले लाई हरियाली, अब रोशनी से किया जगमग

  • उत्तम मालवीय (9425003881)
    बैतूल।
    महापर्व दीपावली को सभी अपने-अपने अंदाज में मनाते हैं। कोई इस पर्व पर दीन दुखियों को सहयोग करते हैं तो कोई अपनी समृद्धि का प्रमाण देने लाखों की खरीदी करते हैं, लेकिन जलपुरुष और पर्यावरणविद मोहन नागर ने यह त्यौहार इन सबसे हट कर अनूठे अंदाज में उस सोनाघाटी पहाड़ी के वन को दीपक से रोशन कर मनाया जो गंगावतरण अभियान के तहत तैयार किया गया है। इसके साथ ही उन पारधी परिवारों के साथ भी दीपावली की खुशियां बांटी जो अब इस वन के नए रखवाले हैं। गंगावतरण अभियान के तहत सोनाघाटी की उजाड़ हो चुकी पहाड़ी को श्री नागर के नेतृत्व में हजारों श्रमदानियों ने पहले सालों तक खंतियाँ खोदकर जलयुक्त किया और फिर हजारों पौधे लगाकर हरियाली से लाद दिया है। ऐसे में बेहद परिश्रम से तैयार इस वन में ही श्री नागर ने इस बार की दीवाली मनाने का निर्णय लिया और दीपोत्सव के प्रथम पर्व धनतेरस पर वन में दीपावली मनाई। श्री नागर ने पहले इस नव सृजित वन में वन-धन-तेरस पर्व मनाते हुए दीपक जलाया और सभी श्रमदानियों का इस पावन पर्व पर आभार माना। काली घनेरी रात में घने वन में जब यह दीपक प्रज्ज्वलित हुआ तो चहुँओर जगमग रोशनी हो गई और इस वन का हर वृक्ष मुस्कुरा उठा। इसके साथ ही इस पहाड़ी की तलहटी में बसाए गए पारधी परिवारों के साथ श्री नगर ने दीपावली का आनंद उठाया जो कि इस नव वन के प्रहरी की भूमिका का निर्वहन करेंगे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button