Woman murdered Betul: बोरदेही में मक्का के डंठल चराने को लेकर खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाला आरोपी दबोचा
Woman murdered in Betul: Deadly clash erupts in Bordehi over the grazing of livestock on maize stalks; accused who killed an elderly woman apprehended.

Woman murdered Betul: बोरदेही थाना क्षेत्र में मक्के के ढांडे (डंठल) चराने को लेकर हुए विवाद पर एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी जब्त किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस ने बताया कि 11 नवंबर को ग्राम खजरी निवासी इंदिरा पति छबीराम यदुवंशी (59) की हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतिका ने अपने पशुओं के लिए मक्के के डंठल काटकर घर के पास रखे थे। 10 नवंबर को आरोपी अरुण पिता नेशराम यदुवंशी (35) निवासी खजरी ने अपनी भैंस को उन डंठलों को चरने के लिए बांध दिया था। इस बात पर मृतिका द्वारा आपत्ति करने पर आरोपी, उसकी पत्नी एवं मृतिका के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश को लेकर 11 नवंबर को शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच आरोपी अरुण ने मृतिका इंदिरा के साथ धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
- यह भी पढ़ें : MP High Court: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सरकारी अनुदान प्राप्त संस्थाओं के कर्मियों की रिटायरमेंट उम्र 62 वर्ष तय
विशेष पुलिस टीम का किया गठन
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित सक्सेना के निर्देश पर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई तथा आरोपी अरुण यदुवंशी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू जब्त किया गया। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
- यह भी पढ़ें : Betul farmers award: बैतूल के आदिवासी अंचल के किसानों को दिल्ली में मिला बड़ा सम्मान, गड़मल की खेती पर 10 लाख का पुरुस्कार
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें



