Amla Murder Case: पुरानी रंजिश और खेती के विवाद में अधेड़ की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Amla Murder Case: Middle-aged man murdered over old enmity and a land dispute; police have arrested the accused.

Amla Murder Case: पुरानी रंजिश और खेती की बटाई के विवाद पर आमला थाना क्षेत्र के जंबाड़ा में मारपीट कर अधेड़ की हत्या कर दी गई। घटना करीब एक माह पुरानी है। आमला पुलिस ने मर्ग जांच के बाद इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर ने बताया कि 4 अक्टूबर को ग्राम जम्बाड़ा में खेती की बटाई को लेकर आरोपी ओमप्रकाश उर्फ मुन्ना देशमुख एवं मृतक चंद्रभान माथनकर के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी द्वारा मृतक को अश्लील गाली-गलौज की गई। इस पर मृतक की पत्नी कमला बाई द्वारा गाली देने से मना करने पर आरोपी ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट कर धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद आरोपी ने आक्रोशित होकर चंद्रभान माथनकर की छाती पर जान से मारने की नीयत से 2-3 लातें मारीं, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। परिजनों द्वारा उसे शासकीय अस्पताल आमला लाया गया, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
- यह भी पढ़ें : Multai Police Action: बैतूल में अवैध गांजा खेती का पर्दाफाश: बैंगन और भिंडी के बीच उगाए जा रहे थे पौधे, आरोपी गिरफ्तार
मर्ग जांच के बाद अपराध किया दर्ज
सूचना पर थाना आमला में मर्ग कायम कर जांच की गई। जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर धारा 296(बी), 115(2), 103(1) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश उर्फ मुन्ना पिता देवराव देशमुख निवासी ग्राम जम्बाड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
- यह भी पढ़ें : Betul Student Award: बैतूल की शुगर मिल ने पेश की मिसाल, किसान परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे 15.84 लाख रुपए
प्रकरण में इनकी सराहनीय भूमिका
इस प्रकरण में कार्रवाई करने में थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर, उप निरीक्षक मोहनलाल गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर तथा आरक्षक ओमप्रकाश नागोतिया, नरेंद्र यदुवंशी, रोहन उइके, आदेश कवरेती, सचिन दीवान एवं जितेंद्र गाडरे की सराहनीय भूमिका रही।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



