Betul School Theft: बैतूल में चोरों के हौसले बुलंद: स्मार्ट क्लास के 9 मॉनिटर ले उड़े चोर, पेड़ के सहारे लैब में घुसे
Theft at a Betul School: Thieves act with brazen confidence in Betul—they make off with 9 monitors from a 'smart class' after entering the lab by climbing a tree.

Betul School Theft: बैतूल जिले के भीमपुर विकासखंड के प्रभु ढाना गांव स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की विज्ञान प्रयोगशाला से चोर 9 मॉनिटर चुराकर ले गए। घटना शनिवार या रविवार रात की बताई जा रही है। सोमवार रात जब स्कूल खुला तो प्रयोगशाला का दरवाजा खुला मिला और कुंदा टूटा हुआ था, जिसके बाद चोरी का पता चला।
स्मार्ट कक्षा के लिए मिले थे 20 कंप्यूटर
एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य बी. डी. डोंगरे के मुताबिक, स्मार्ट कक्षा के संचालन के लिए विभाग की ओर से विद्यालय को कुल 20 कंप्यूटर प्रदान किए गए थे। इन्हीं में से 9 कंप्यूटर के मॉनिटर चोरों द्वारा चुरा लिए गए हैं।
- यह भी पढ़ें : Food Safety Action: बैतूल में मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा: 150 किलो मिठाई जब्त, जिले भर से लिए गए 39 सैंपल
पेड़ के सहारे ऊपर पहुंचे चोर
प्राचार्य ने बताया कि स्कूल के निचले हिस्से और अन्य सभी प्रवेश द्वारों पर ताले लगे हुए थे। विज्ञान प्रयोगशाला ऊपर की मंजिल पर स्थित है। वहां लगे दो दरवाजों में से एक पर ताला बंद था, जबकि दूसरे दरवाजे का कुंदा टूटा हुआ मिला। आशंका है कि चोर पेड़ पर चढ़कर ऊपर पहुंचे होंगे और दरवाजे का कुंदा तोड़कर लैब के अंदर दाखिल हुए।
- यह भी पढ़ें : CM Mohan Yadav: दीपावली पर चाक-चौबंद रहेगी कानून व्यवस्था, सीएम मोहन यादव ने ली कलेक्टर्स की बैठक, सख्त एक्शन की तैयारी
सहायक आयुक्त कार्यालय को दी गई सूचना
प्राचार्य बी. डी. डोंगरे ने बुधवार को इस चोरी की पूरी जानकारी दी। इस मामले में बुधवार के दिन ही पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। इसके साथ ही सहायक आयुक्त कार्यालय को भी घटना की आधिकारिक सूचना भेज दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



