बैतूल अपडेट

Food Safety Action: बैतूल में मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा: 150 किलो मिठाई जब्त, जिले भर से लिए गए 39 सैंपल

Food Safety Action: Crackdown on adulterators in Betul; 150 kg of sweets seized, 39 samples collected from across the district.

Food Safety Action: बैतूल में मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा: 150 किलो मिठाई जब्त, जिले भर से लिए गए 39 सैंपल
एक दुकान पर निरीक्षण करते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम

Food Safety Action: बैतूल। कार्यालय आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश, भोपाल से प्राप्त निर्देशों के तहत कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं नमूना संकलन की कार्रवाई की गई।

खाद्य सुरक्षा विभाग के जांच दलों ने आज तहसील शाहपुर में 5 मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर मिठाई के 15 नमूने लिए। जांच के दौरान एक प्रतिष्ठान से संदेह के आधार पर 150 किलोग्राम मिठाई जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 37 हजार 500 रुपये है।

इसी प्रकार तहसील आमला के ग्रामीण क्षेत्रों से मावा के 6 नमूने, चिचोली की 4 मिठाई दुकानों से मिठाई एवं नमकीन के 14 नमूने तथा गुदगांव चौपाटी से मिठाई एवं नमकीन के 4 नमूने लिए गए। इस प्रकार जिले में कुल 39 नमूने जांच के लिए संकलित किए गए।

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को राज्य शासन द्वारा एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स को प्रतिबंधित किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिष्ठानों में स्वच्छता संबंधी नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने तथा खाद्य कारोबार से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों का विधिवत संधारण करने के निर्देश दिए गए।

विभाग द्वारा संकलित सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, मध्यप्रदेश, भोपाल भेजा गया है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत संबंधित खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं नमूना संकलन की कार्रवाई निरंतर जारी है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi  News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button