बैतूल अपडेट

Betul Cannabis Farming: बैतूल के बिरूलबाजार में खेत के अंदर लहलहा रहे थे गांजे के पौधे, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा

Cannabis Farming in Betul: Cannabis plants were found flourishing in a field in Birulbazar, Betul; police conducted a raid following a tip-off from an informant.

Betul Cannabis Farming: बैतूल के बिरूलबाजार में खेत के अंदर लहलहा रहे थे गांजे के पौधे, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा
Betul Cannabis Farming: बैतूल के बिरूलबाजार में खेत के अंदर लहलहा रहे थे गांजे के पौधे, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा

Betul Cannabis Farming: बैतूल। थाना सांईखेड़ा पुलिस ने ग्राम बिरूलबाजार में अवैध रूप से गांजे की खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खेत से गांजे के 16 हरे पौधे जब्त किए हैं। इनका वजन 14.8 किलोग्राम है। लगभग 1 लाख 10 हजार रुपये का मादक पदार्थ जप्त किया गया है।

पुलिस ने बताया कि 2 नवंबर को थाना सांईखेड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बिरूलबाजार निवासी युवराज सातपुते अपने पैतृक खेत में अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम हमराह स्टाफ एवं साक्षियों के साथ मौके पर पहुंची। खेत की जांच करने पर वहां गांजे के 16 छोटे-बड़े हरे पौधे पाए गए। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए सभी पौधों को जप्त किया गया।

आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

इस मामले में आरोपी युवराज पिता साहेबराव सातपुते (40) निवासी ग्राम बिरूलबाजार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सांईखेड़ा में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

कार्रवाई में इनकी सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अंजना पाटिल मालवीय, प्रधान आरक्षक रामानंद धुर्वे, प्रधान आरक्षक राजकुमार धुर्वे, देवेन्द्र ठाकुर, रविन्द्र नागले, आरक्षक विनोद साहू, बबलू धुर्वे, अमित टेकाम, सैनिक शशि पवार एवं मुंशीलाल सिरसाम की सराहनीय भूमिका रही।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi  News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button