Betul Forest Employees: दक्षिण बैतूल वनमंडल का बढ़ा गौरव: वनक्षेत्रपाल दयानंद डेहरिया और वनरक्षक अशोक गढ़ेकर को मिला कमेंडेशन डिस्क
Betul Forest Employees: Pride for South Betul Forest Division – Forest Range Officer Dayanand Dehariya and Forest Guard Ashok Gadhekar receive Commendation Discs.

Betul Forest Employees: बैतूल। दक्षिण बैतूल वनमंडल के वन परिक्षेत्र ताप्ती में अवैध कटाई, वनोपज के अवैध व्यापार, परिवहन, रेत उत्खनन, अतिक्रमण और वन्यजीव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने वाले वनक्षेत्रपाल दयानंद डेहरिया और वनरक्षक अशोक गढ़ेकर को कमेंडेशन डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। दोनों को 1 नवंबर को भोपाल स्थित वन भवन प्रांगण, तुलसी नगर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।
वन परिक्षेत्र ताप्ती में जनवरी 2025 से सितंबर 2026 तक अवैध कटाई एवं वनोपज व्यापार के 58 प्रकरण दर्ज कर 63 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अवैध परिवहन के चार प्रकरणों में छह आरोपियों से चार वाहन जब्त किए गए, जिन्हें शासन के पक्ष में राजसात किया गया। रेत के अवैध परिवहन के मामलों में आठ ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की गईं। वहीं, अवैध अतिक्रमण के तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया। वन्यजीव व्यापार के एक मामले में कछुआ जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा जारी आदेश क्रमांक 5525, दिनांक 28 अक्टूबर 2026 के अनुसार, प्रदेश के 26 अधिकारी-कर्मचारियों का वर्ष 2026 के कमेंडेशन डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र के लिए चयन किया गया था। इनमें दक्षिण बैतूल वनमंडल के वनक्षेत्रपाल दयानंद डेहरिया को वन अपराधों पर कार्रवाई तथा वनरक्षक अशोक गढ़ेकर को वन विद्यालय में वनरक्षकों को अनुशासन एवं खेलकूद का उत्कृष्ट प्रशिक्षण देने के लिए सम्मानित किया गया। दोनों कर्मचारियों के सम्मानित होने पर वन वृत्त बैतूल में हर्ष का माहौल है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



