Bhainsdehi Copper Theft: बाइक से घूमकर खेतों में कॉपर वायर काटते थे चोर: भैंसदेही पुलिस ने बाइक और औजारों के साथ आरोपियों को पकड़ा
Copper Theft in Bhainsdehi: Thieves used to travel by motorcycle to cut copper wires in fields; Bhainsdehi police apprehended the suspects, seizing their motorcycle and tools.

Bhainsdehi Copper Theft: भैंसदेही पुलिस ने कॉपर वायर चोरी के 3 अपराधों का खुलासा किया है। पुलिस ने प्रकरणों में संलिप्त 2 आरोपियों शुभम वारस्कर एवं अनमोल झारे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे एवं निशानदेही से चोरी किए गए कॉपर वायर, वारदात में प्रयुक्त मोटर साइकिल एवं चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार सहित लगभग 1 लाख 80 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है। तीन अपराधों में एक थाना भैंसदेही क्षेत्र तथा दो थाना कोतवाली बैतूल क्षेत्र के हैं।
पुलिस ने बताया कि थाना भैंसदेही क्षेत्र के ग्राम जामझिरी एवं घोघामा में किसानों के खेतों में स्थित ट्यूबवेल एवं मोटर पंपों में लगे कॉपर वायर चोरी होने की घटना सामने आई थी। इसी प्रकार थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रातामाटी में भी कॉपर वायर चोरी की दो वारदातें हुई थीं। पुलिस द्वारा इन तीनों अपराधों की विवेचना के दौरान आरोपियों की तलाश एवं पतासाजी की जा रही थी।
- यह भी पढ़ें : panchayat sachiv mp: मध्य प्रदेश के पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों पर बड़ी कार्रवाई: अब निजी घरों से नहीं चल सकेंगे दफ्तर
विशेष टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
चोरी में लिप्त आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई। यह मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान 27 अक्टूबर को शुभम वारस्कर एवं अनमोल झारे के मोटर साइकिल से घूमने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों संदिग्धों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ एवं विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों की कॉपर वायर चोरी के मामलों में संलिप्तता सामने आने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
- यह भी पढ़ें : railway travel insurance: रेलवे बोर्ड का नया आदेश: 27 अक्टूबर से काउंटर टिकट पर भी मिलेगी वैकल्पिक ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा
आरोपियों के कब्जे से यह सामान जप्त
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का मशरूका एवं वारदात में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है। इनमें काले-नीले रंग के कॉपर वायर के 9 टुकड़े- कुल लंबाई लगभग 204 फीट, वारदात में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल, एक प्लायर, दो कटर और एक फेंसिंग कटर सहित अन्य औजार शामिल हैं।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



