बैतूल अपडेट

district hospital betul: कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई की चेतावनी: रिकॉर्ड दर्ज नहीं मिला तो डॉक्टर और नर्स के वेतन में होगी कटौती

Betul District Hospital: Collector issues stern warning—salaries of doctors and nurses will be deducted if records are not found properly maintained.

district hospital betul: कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई की चेतावनी: रिकॉर्ड दर्ज नहीं मिला तो डॉक्टर और नर्स के वेतन में होगी कटौती
district hospital betul: कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई की चेतावनी: रिकॉर्ड दर्ज नहीं मिला तो डॉक्टर और नर्स के वेतन में होगी कटौती

district hospital betul: बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला चिकित्सालय बैतूल में रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं तथा अस्पताल के सुचारू संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने रोगी कल्याण समिति में सहयोग राशि के लिए विशेष डोनेशन ड्राइव चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

विकासखंडों से जिला अस्पताल रेफर किए जा रहे गंभीर मरीजों की स्थिति एवं उपचार संबंधी परिस्थितियों का रिकॉर्ड दर्ज नहीं पाए जाने पर संबंधित डॉक्टर एवं नर्स के वेतन में कटौती करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में शवों को सुरक्षित रखने के लिए मर्चुरी फ्रीजर क्रय करने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एनकास के मानकों का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मरीजों के परिजनों एवं एंबुलेंस के लिए शेड निर्माण, अस्पताल परिसर में सुलभ शौचालय का निर्माण, सेंट्रलाइज्ड आरओ सिस्टम स्थापित करने तथा एक्स-रे मशीन की व्यवस्था करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा अस्पताल में विद्युत आपूर्ति एवं जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और वेस्ट वाटर की निकासी के लिए उचित ड्रेनेज व्यवस्था विकसित करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा व्यवस्थाओं में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा, सिविल सर्जन डॉ जगदीश घोरे, आरएमओ डॉ रानू वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

औचक निरीक्षण में गैरहाजिर मिले डॉक्टर और कर्मचारी

प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजीव शर्मा ने 22 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया तथा अपने कर्तव्य स्थल पर समय-सीमा में उपस्थित न मिलने वाले अधिकारी, कर्मचारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुये उपस्थिति पंजी में अनुपस्थित दर्ज की गई।

अनुपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों में 02 आरबीएसके चिकित्सक, 1 लैब टेक्नीशियन, 1 फॉर्मासिस्ट, 2 एएनएम, 1 पोषण प्रशिक्षक एवं अन्य 3 कर्मचारी शामिल थे। इस दौरान उन्होंने अपने कर्तव्य स्थल पर समय सीमा में उपस्थित नहीं होने वाले अधिकारी, कर्मचारियों पर आवश्यक कार्यवाही करते हुये एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर के प्रभारी बीएमओ एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसके रघुवंशी, चिकित्सा अधिकरी डॉ. यश अहिरवार, चिकित्सा अधिकारी डॉ. पलास कापसे, चिकित्सा अधिकारी डॉ. महिमा सिंग, बीसीएम श्री क्रांति यादव एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi  News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button