Betul Traffic Plan: शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद: बैतूल यातायात पुलिस ने दशहरा पर्व को लेकर जारी किया विशेष डायवर्सन प्लान
Betul Traffic Plan: Entry of heavy vehicles into the city prohibited; Betul Traffic Police issues a special diversion plan for the Dussehra festival.

Betul Traffic Plan: बैतूल। मंगलवार को जिले भर में धूमधाम से दशहरा पर्व मनाया जाएगा। शहर समेत जिले भर में रावण दहन किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम और सदर क्षेत्र में पुतलों का दहन किया जाएगा। वहीं भगवान श्रीराम का विजय जुलूस भी निकलेगा। यह आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके, इसके लिए यातायात थाना पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इसके चलते शहर के कुछ मार्ग जहां नो व्हीकल जोन रहेंगे तो कुछ पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।
भारी और मध्यम वाहन प्रतिबंधित
दशहरा पर्व के अवसर पर 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से बैतूल शहर के निर्धारित मार्गों पर भारी वाहन, मध्यम वाहन एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन मार्गों में कॉलेज चौक से अंबेडकर चौक सड़क मार्ग और गुप्ता मॉल, गंज से टर्फ हॉकी स्टेडियम (ईएम हुसैन) पेट्रोल पंप सड़क मार्ग शामिल हैं। इन मार्गों पर भारी एवं मध्यम वाहनों पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के आदेशानुसार लागू प्रतिबंध भी प्रभावशील रहेंगे।
यह मार्ग रहेंगे नो-व्हीकल जोन
लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम के दौरान 3 मार्गों पर आयोजन समिति द्वारा प्रदाय की गई अधिकृत वाहनों की सूची के अतिरिक्त शेष सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। इनमें अंबेडकर चौक से कॉलेज चौक तक, गुप्ता मॉल से शिवाजी चौक तक और शिवाजी चौक से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस तक के मार्ग शामिल हैं।
- यह भी पढ़ें : Betul Cattle Smuggling: एनएच 46 पर पुलिस की मुस्तैदी से पकड़ाया तस्करी का मामला: इनोवा और पिकअप छोड़कर भागे आरोपी
डायवर्सन की ऐसी रहेगी व्यवस्था
शिवाजी चौक से कोठी बाजार की ओर से गंज क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन चालकों को परिवर्तित मार्गों का उपयोग करना होगा। मुर्गी चौक से कॉलेज चौक होते हुए एलआईसी बिल्डिंग की ओर से गंज क्षेत्र की ओर जा सकेंगे। इसी तरह मुल्ला पेट्रोल पंप से अंबेडकर चौक, चौपाटी होते हुए मैकेनिक चौक से गंज क्षेत्र की ओर जा सकेंगे।
सदर गेंदा चौक की ओर से पुलिस पेट्रोल पंप होकर आमला, हमलापुर चौक एवं विकास नगर की ओर जाने वाले वाहन चालकों को भी परिवर्तित मार्ग का उपयोग करना होगा। इसके लिए अंबेडकर चौक से जिला अस्पताल के सामने से बस स्टैंड, कोठी बाजार, थाना चौक एवं कमानी गेट होते हुए कॉलेज चौक की ओर जाना होगा।
वहीं गंज क्षेत्र की ओर से कोठी बाजार क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन चालकों को परिवर्तित मार्ग का उपयोग करना होगा। उन्हें ताहा फ्लेक्स से रेड रोज स्कूल होते हुए जेएच कॉलेज सड़क मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जाना होगा।
- यह भी पढ़ें : Weak Monsoon: मॉनसून की बेरुखी के बाद अल नीनो का खतरा, रबी की फसलों पर पड़ सकता है बड़ा असर
इन स्थानों पर रहेगी पार्किंग व्यवस्था
दशहरा पर्व में सम्मिलित होने वाले नागरिकों के वाहनों हेतु विभिन्न स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है। इनमें शनि मंदिर के सामने पुलिस लाइन, नगर पालिका बैडमिंटन हॉल एवं शहीद भवन और पुलिस पेट्रोल पंप के साइड में पुलिस लाइन शामिल हैं। यातायात पुलिस ने अपील की है कि अपने दोपहिया एवं चारपहिया वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। मुख्य मार्गों, चौराहों एवं प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन पार्क न करें, जिससे यातायात बाधित न हो तथा आपातकालीन वाहनों का आवागमन सुचारू बना रहे।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



