Betul Patwari Suspended: बैतूल में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: पीएम आवास, गिरदावरी और ई-केवाईसी में ढिलाई पर 8 पटवारी सस्पेंड
Betul Patwari Suspension: Administration cracks down on negligence in Betul; 8 Patwaris suspended for laxity regarding PM Awas, crop surveys (Girdawari), and e-KYC.

Betul Patwari Suspended: बैतूल। जिले में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं कार्यों के क्रियान्वयन में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर 8 पटवारियों को निलंबित किया गया है। संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) द्वारा निलंबन आदेश जारी किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैतूल ग्रामीण तहसील के पटवारी राजेंद्र इरपाचे, बैतूल नगर तहसील के पटवारी विश्वामित्र सोनी तथा चिचोली तहसील के पटवारी पांडुरंग देशमुख को फसल गिरदावरी, फॉर्मर आईडी, वसूली एवं सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न शासकीय कार्यों में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने पर एसडीएम बैतूल डॉ. अभिजीत सिंह द्वारा निलंबित किया गया है।
इसी प्रकार आमला तहसील के पटवारी विजय धुर्वे को स्वामित्व योजना के निष्पादन एवं पंजीयन कार्य में लापरवाही बरतने पर एसडीएम आमला कामिनी ठाकुर द्वारा निलंबित किया गया है।
पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर प्रभात पट्टन तहसील के पटवारी श्री लालसिंह इवने को एसडीएम मुलताई द्वारा निलंबित किया गया है। शाहपुर तहसील के पटवारी राजेंद्र बैठे को प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही पर एसडीएम शाहपुर द्वारा निलंबित किया गया है।
- यह भी पढ़ें : Sarni Theft Case: ट्रैक्टर की बैटरी चुराते पकड़ाया आरोपी तो खुला राज: मां, बेटे और बहू मिलकर करते थे चोरी, तीनों गिरफ्तार
वहीं, आठनेर तहसील के पटवारी संजीव परते एवं रामकिशोर इवने को समग्र आधार ई-केवाईसी कार्य में कम प्रगति पाए जाने पर निलंबित किया गया है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



