बैतूल अपडेट

Betul Food Safety Fine: बैतूल में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी, 6 कारोबारियों पर 1.40 लाख रुपये की पेनल्टी

Betul Food Safety Fine: Disregard for food safety standards proves costly in Betul; six traders fined ₹1.40 lakh.

Betul Food Safety Fine: बैतूल में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी, 6 कारोबारियों पर 1.40 लाख रुपये की पेनल्टी
Betul Food Safety Fine: बैतूल में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी, 6 कारोबारियों पर 1.40 लाख रुपये की पेनल्टी

Betul Food Safety Fine: बैतूल। न्यायालय अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं न्याय निर्णय अधिकारी, जिला बैतूल द्वारा आज 8 अक्टूबर 2026 को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत 6 प्रकरणों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने के मामलों में दोषी पाए गए खाद्य कारोबारियों पर कुल 1 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

प्रकरणों में जयश्री मिल्क प्रोडक्ट्स, पाराड़सिंगा, तहसील मुलताई को अवमानक दूध के विक्रय के लिए दोषी पाए जाने पर 35 हजार रुपये, विकास का ढाबा, चिखली खुर्द, तहसील मुलताई को बिना पंजीयन खाद्य कारोबार किए जाने पर 10 हजार रुपये तथा साहू डेयरी, सवारी को अवमानक मिठाई के विक्रय के लिए 25 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

इसी प्रकार यशोदा डेयरी एवं डेली नीड्स को अवमानक दही के विक्रय के लिए 10 हजार रुपये, बीकानेर मिष्ठान भंडार, आठनेर को मिथ्याछाप मिठाई के विक्रय के लिए 30 हजार रुपये तथा राज होटल एवं रेस्टोरेंट, गुड़गांव चौपाटी, तहसील भैंसदेही को मिथ्याछाप मिल्क चॉकलेट पेड़ा के विक्रय के लिए 30 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।

प्रशासन द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी है। खाद्य कारोबारियों से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की गई है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button