Betul Link Road: एक साल से अटका था सड़क का काम, शनिवार को हटे अतिक्रमण; अब तेजी से बनेगी लिंक रोड
Betul Link Road: Roadwork stalled for a year; encroachments removed on Saturday; link road construction to pick up pace now.

Betul Link Road: बैतूल शहर की महत्वपूर्ण सड़क का अतिक्रमण के कारण करीब एक साल से काम रफ्तार नहीं पकड़ रहा था। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने इच्छाशक्ति और गंभीरता दिखाई तो शनिवार को महज एक दिन में यह सारा अतिक्रमण हट गया और सड़क का काम तेजी से करने का रास्ता साफ् हो गया। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आज पूरी ताकत से सड़क की राह में आने वाला सारा अतिक्रमण हटा दिया।
बैतूल शहर में कारगिल चौक से ओल्ड एनएच तक बन रही करीब 8 करोड़ रुपए की लिंक रोड के निर्माण में अतिक्रमण का विवाद अब कार्रवाई तक पहुंच गया है। दो दिन तक अधिकारियों के मौके पर निरीक्षण के बाद शनिवार सुबह प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका का अमला जेसीबी के साथ सड़क की सीमा में आने वाले निर्माण हटाने पहुंचा। निर्धारित चौड़ाई के अनुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होने से सड़क निर्माण का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।
विधायक हेमंत खंडेलवाल ने किया था निरीक्षण
कारगिल चौक से गाढ़ा घाट होते हुए ओल्ड एनएच तक निर्माणाधीन लिंक रोड को लेकर शुक्रवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, कलेक्टर डॉ. सौरभसंजय सोनवणे, एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह और नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर सहित अधिकारियों ने लगातार दो दिन मौके का निरीक्षण किया था। इसके बाद शनिवार सुबह प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और नगरपालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

संयुक्त टीम ने हटाए सारे अतिक्रमण
संयुक्त टीम द्वारा जेसीबी की सहायता से सड़क के लिए निर्धारित सीमा के भीतर आने वाले निर्माण और अन्य अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई के लिए पहले किए गए सीमांकन को आधार बनाया गया है। इसमें राजस्व और नगरपालिका क्षेत्र में आने वाले उन निर्माणों को चिह्नित किया गया है, जो सड़क की निर्धारित सीमा में बाधा बन रहे हैं।
2.70 किलोमीटर लंबी सड़क का हो रहा निर्माण
कारगिल चौक से बच्चा जेल, अखाड़ा चौक, बालाजी विहार, गाढ़ा घाट होते हुए ओल्ड एनएच तक बनने वाली यह सड़क करीब 2.70 किलोमीटर लंबी है। इसके निर्माण के लिए 7 करोड़ 89 लाख रुपए की लागत स्वीकृत की गई है। परियोजना के तहत सड़क की चौड़ाई अलग-अलग हिस्सों में निर्धारित की गई है।
इस तरह बनाई जा रही यह सड़क
कारगिल चौक से बच्चा जेल और बालाजी विहार से ओल्ड एनएच तक 10 मीटर चौड़ी सीसी सड़क बनाई जाएगी। वहीं अखाड़ा चौक से बालाजी विहार के बीच 7 मीटर चौड़ी सीसी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। बच्चा जेल से अखाड़ा चौक तक 5.50 मीटर चौड़ी डामरीकृत सड़क बनाई जानी है।
पुल, रिटेनिंग वॉल और संकेतक भी परियोजना में शामिल
लिंक रोड परियोजना में केवल सड़क निर्माण ही नहीं, बल्कि गाढ़ा घाट की क्षतिग्रस्त पुलिया की जगह नया पुल बनाने का काम भी शामिल है। इसके अलावा रिटेनिंग वॉल, रोड मार्किंग, संकेतक सहित अन्य जरूरी कार्य भी किए जाएंगे। सड़क निर्माण में जहां बिजली के पोल बाधा बनेंगे, वहां उन्हें भी शिफ्ट किया जाना है।
- यह भी पढ़ें : Shahpur Crime News: लिफ्ट देने के बहाने युवती को जंगल ले जाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
पहले भी चिन्हित किए गए थे अतिक्रमण
लिंक रोड से जुड़ा अतिक्रमण का मामला पहले से चला आ रहा है। निर्माण शुरू होने से पहले प्रशासन और नगरपालिका की टीम ने मौके पर माप-जोख कर सड़क की सीमा निर्धारित की थी। इस दौरान कई जगह अतिक्रमण चिन्हित किए गए थे।
इनमें से कुछ लोगों ने अपने निर्माण खुद ही पीछे कर लिए थे, लेकिन कुछ स्थानों पर अतिक्रमण नहीं हटाए गए थे। इसके कारण सड़क की तय चौड़ाई के अनुसार निर्माण कार्य आगे बढ़ाने में परेशानी आ रही थी। अब नगरपालिका ने निर्धारित सीमा में आने वाले अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



