बैतूल अपडेट

Jal Jeevan Mission Betul: बैतूल जिले में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण: वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण में देरी पर भड़के ACS, एजेंसी को काम में तेजी लाने के निर्देश

Jal Jeevan Mission Betul: Inspection of drinking water infrastructure in Betul district; ACS furious over delay in water treatment plant construction, directs agency to expedite work.

Jal Jeevan Mission Betul: बैतूल जिले में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण: वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण में देरी पर भड़के ACS, एजेंसी को काम में तेजी लाने के निर्देश
Jal Jeevan Mission Betul: बैतूल जिले में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण: वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण में देरी पर भड़के ACS, एजेंसी को काम में तेजी लाने के निर्देश

Jal Jeevan Mission Betul: बैतूल। मध्य प्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव सचिन सिन्हा ने शनिवार को बैतूल जिले के प्रवास के दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न ग्रामीण पेयजल योजनाओं का सघन स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विकासखंड चिचोली में आयोजित जन विश्वास शिविर का भी अवलोकन कर विभागीय योजनाओं एवं जल गुणवत्ता परीक्षण की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही योजनाओं के बेहतर संचालन-संधारण पर विशेष जोर दिया।

अपर मुख्य सचिव ने ग्राम बांसपानी पहुंचकर आईओटी आधारित स्वचालित एकल ग्राम नल-जल प्रदाय योजना की कार्यप्रणाली का तकनीकी मुआयना किया। उन्होंने प्राथमिक शाला एवं आंगनवाड़ी केंद्र का भी अवलोकन किया तथा शिक्षकों से शुद्ध एवं नियमित पेयजल की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। इसके उपरांत विकासखंड बैतूल के ग्राम हिवरखेड़ी में पूर्ण हो चुकी नल-जल योजना का निरीक्षण किया। यहां पंचायत प्रतिनिधियों के साथ योजना के संचालन-संधारण की समीक्षा की गई तथा योजना का विधिवत संचालन-संधारण दायित्व ग्राम पंचायत को हस्तांतरित किया गया। इस अवसर पर पंचायत को ‘हर घर जल’ प्रमाणीकरण पत्र भी सौंपा गया।

Jal Jeevan Mission Betul: बैतूल जिले में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण: वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण में देरी पर भड़के ACS, एजेंसी को काम में तेजी लाने के निर्देश
Jal Jeevan Mission Betul: बैतूल जिले में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण: वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण में देरी पर भड़के ACS, एजेंसी को काम में तेजी लाने के निर्देश

शत-प्रतिशत जल कर वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश

उन्होंने उच्च स्तरीय जलागार का निरीक्षण कर ग्रामीणों से अंतिम छोर के घरों तक पर्याप्त प्रेशर से जलापूर्ति की जानकारी ली। पंप ऑपरेटर से योजना के संचालन एवं संधारण की जानकारी लेते हुए ग्राम पंचायत को शत-प्रतिशत जल कर वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का किया निरीक्षण

भ्रमण के दौरान समूह जल प्रदाय योजना गाढ़ा के अंतर्गत निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का भी निरीक्षण किया गया। कार्य की प्रगति निर्धारित समय-सीमा से विलंबित पाए जाने पर अपर मुख्य सचिव ने अप्रसन्नता व्यक्त की तथा संबंधित निर्माण एजेंसी को आवश्यक संसाधन बढ़ाकर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ग्राम देवठान में निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय महिलाओं से दैनिक जल प्रदाय की स्थिति का फीडबैक लिया। जल कर वसूली में संलग्न ‘मां सरस्वती स्व-सहायता समूह’ की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए नियमित जल कर वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पंप ऑपरेटर ने 17 वॉल्वों के व्यवस्थित संचालन से प्रतिदिन 40 से 45 मिनट जलापूर्ति किए जाने की जानकारी दी। इस पर उन्होंने ग्राम पंचायत को मासिक विद्युत देयकों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था निर्बाध रूप से संचालित होती रहे।

Jal Jeevan Mission Betul: बैतूल जिले में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण: वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण में देरी पर भड़के ACS, एजेंसी को काम में तेजी लाने के निर्देश
Jal Jeevan Mission Betul: बैतूल जिले में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण: वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण में देरी पर भड़के ACS, एजेंसी को काम में तेजी लाने के निर्देश

शिविर में जल गुणवत्ता परीक्षण का लिया जायजा

भ्रमण के अगले चरण में विकासखंड चिचोली में आयोजित जन विश्वास शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के स्टॉल का अवलोकन किया गया। उन्होंने फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से मौके पर किए जा रहे जल गुणवत्ता परीक्षण कार्य का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।

शिकायतों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

‘सेवा सेतु अभियान’ के अंतर्गत विकासखंड शाहपुर के ग्राम भौरा स्थित आजाद वार्ड से प्राप्त नवीन हैंडपंप की मांग पर भी अपर मुख्य सचिव ने संज्ञान लिया। उन्होंने भरपाट (अक्रियाशील) बंद हैंडपंप के दृष्टिगत विभागीय गाइडलाइन के अनुसार नवीन स्रोत स्थापना की साध्यता का परीक्षण कर संयुक्त पंचनामा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार विकासखंड शाहपुर की प्राथमिक शाला निशाना में पेयजल व्यवस्था बाधित पाए जाने पर ग्राम पंचायत के माध्यम से मोटर का सुधार कार्य तत्काल पूर्ण कराने तथा शाला परिसर का प्याऊ सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी अमला तथा पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button