betul collector inspection: बैतूल में कलेक्टर का बड़ा एक्शन: शासकीय कार्यालयों में औचक निरीक्षण, नदारद मिले कर्मचारियों की कटेगी सैलरी
Betul Collector's Inspection: Major action by the Betul Collector—surprise inspections conducted at government offices; salaries of absent employees will be deducted.

betul collector inspection: बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने गुरुवार को जनपद पंचायत, मत्स्य, खनिज विभाग सहित अन्य विभागों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ सोनवणे ने जनपद पंचायत के निरीक्षण के दौरान अधिकांश कर्मचारियों के अनुपस्थित मिलने पर नाराजगी व्यक्ति की और उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने मत्स्य विभाग के निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड रूम में उचित व्यवस्था नहीं पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की उन्होंने संबंधित अधिकारी को अभिलेखों को व्यवस्थित रखने तथा रिकॉर्ड रूम की व्यवस्थाओं में सुधार के सख्त निर्देश दिए।
- यह भी पढ़ें : Betul Health Review: बैतूल में अब नहीं होगी एक भी मातृ-शिशु मृत्यु! कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
इसके बाद कलेक्टर ने कार्यालय परियोजना प्रशासक, एकीकृत आवासीय विकास परियोजना तथा खनिज विभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयों में दस्तावेजों एवं फाइलों के व्यवस्थित रख-रखाव, साफ-सफाई तथा कार्यस्थल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
- यह भी पढ़ें : New Seed Act: नकली बीजों का खेल खत्म: शिवराज सिंह चौहान ला रहे नया ‘सीड एक्ट’, किसान संगठनों संग बड़ी बैठक
खनिज विभाग के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी कक्षों के बाहर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के पदनाम सहित नेम प्लेट लगाने के निर्देश दिए। साथ ही रिकॉर्ड रूम में रखी फाइलों को भी व्यवस्थित रूप से बॉक्स में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



