बैतूल अपडेट

Suman USG Portal: हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए खुशखबरी: सुमन यूएसजी पोर्टल से निजी अस्पतालों में पाएं फ्री सोनोग्राफी सुविधा

Suman USG Portal: Good news for high-risk pregnant women—avail free sonography services at private hospitals through the Suman USG Portal.

Suman USG Portal: हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए खुशखबरी: सुमन यूएसजी पोर्टल से निजी अस्पतालों में पाएं फ्री सोनोग्राफी सुविधा
Suman USG Portal: हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए खुशखबरी: सुमन यूएसजी पोर्टल से निजी अस्पतालों में पाएं फ्री सोनोग्राफी सुविधा

Suman USG Portal: बैतूल। गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी के लिए शासन द्वारा सुमन यूएसजी डिजिटल पोर्टल की शुरूआत की गई है। अब गर्भवती महिलाओं को निजी सोनोग्राफी केन्द्रों पर निःशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा मिलेगी।

मशीन नहीं होने पर यह किया जाएगा

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि शासकीय चिकित्सालय जहां सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां उपचार हेतु आने वाली हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी के लिए चिकित्सक द्वारा निजी सोनोग्राफी संस्थानों में रैफर किया जाएगा।

मोबाइल पर सात दिन के वैध ई-वाउचर

सीएमएचओ डॉ हुरमाड़े ने बताया कि सरकारी अस्पताल के चिकित्सक द्वारा ओपीडी पर्ची पर सोनोग्राफी लिखने के बाद पोर्टल पर एंट्री की जाएगी। एन्ट्री के तुरंत बाद गर्भवती महिला के मोबाइल पर सात दिन के वैध ई-वाउचर एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगा। महिला इस ई-वाउचर को लेकर जिले के चिन्हित सोनोग्राफी सेंटर पर जाकर निःशुल्क सोनोग्राफी करा सकती है। महिला को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसका भुगतान सीधे शासन द्वारा निजी सेंटरों को किया जायेगा।

जिले में 14 सुमन यूएसजी सेंटर

इसके लिए जिले में 14 सुमन यूएसजी सेंटर पंजीकृत किये गये हैं। आर्शीवाद नर्सिग होम रानीपुर रोड गऊठाना बैतूल, डॉ सिंग अल्ट्रा साउंड एवं कलर डापलर क्लीनिक लिंक रोड महावीर वार्ड, आरोग्य निकेतन नर्सिग होम बैतूल गंज, पाढर हॉस्पिटल पाढर, गोवर्धन क्रिटीकल केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिंक रोड बैतूल, चौहान मल्टी स्पेशलिटि हॉस्पिटल सिविल लाईन हाउसिंग बोर्ड, रघुवंशी महिला क्लीनिक पारेगांव रोड मुलताई, क्रिस मेमोरियल हॉस्पिटल ताप्ती वार्ड मुलताई, श्री गजानन सेंटर कोठी बाजार बैतूल, श्री मोहिनी रेडियोलॉजी सेंटर महावीर वार्ड बैतूल, कृष्णा सोनोग्राफी चन्द्रशेखर वार्ड लिंक रोड बैतूल, कुपार हॉस्पिटल खंजनपुर बैतूल, आनंत सोनोग्राफी सेंटर कारगिल चौक बैतूल, सर्मपण मदर एण्ड मल्टी केयर हॉस्पिटल दादावाडी रोड कोठी बाजार बैतूल इन पंजीकृत सोनोग्राफी सेंटरों पर रेफर गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी निशुल्क की जाएगी।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button