बैतूल अपडेट

betul school inspection: बैतूल कलेक्टर का बड़ा एक्शन: भीमपुर के स्कूलों में बदहाल शिक्षा देख भड़के, BRC को दी चेतावनी

Betul School Inspection: Major action by Betul Collector—outraged by the dismal state of education in Bhimpur schools, he issued a warning to the BRC.

betul school inspection: बैतूल कलेक्टर का बड़ा एक्शन: भीमपुर के स्कूलों में बदहाल शिक्षा देख भड़के, BRC को दी चेतावनी
betul school inspection: बैतूल कलेक्टर का बड़ा एक्शन: भीमपुर के स्कूलों में बदहाल शिक्षा देख भड़के, BRC को दी चेतावनी

betul school inspection: बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने सप्ताह में दूसरी बार पुनः शनिवार को भीमपुर ब्लॉक के प्राथमिक शाला माकड़ा का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने शाला की व्यवस्थाओं, शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भीमपुर ब्लॉक के स्कूलों के भवन और बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर बीआरसी के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने संबंधित शिक्षकों और अधिकारियों को भी विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। स्कूलों में बिजली, पर्याप्त रोशनी, पंखे सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

betul school inspection: बैतूल कलेक्टर का बड़ा एक्शन: भीमपुर के स्कूलों में बदहाल शिक्षा देख भड़के, BRC को दी चेतावनी
betul school inspection: बैतूल कलेक्टर का बड़ा एक्शन: भीमपुर के स्कूलों में बदहाल शिक्षा देख भड़के, BRC को दी चेतावनी

विकास के लिए तैयार करें प्रकरण

उन्होंने ग्राम पंचायत चिखली के प्रभारी सचिव निलेश नंदा को शाला के अधोसंरचना विकास के लिए प्रकरण तैयार कर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत उन्नयन कार्यों की जानकारी भी ली। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं भी ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button