accident on national highway: कुबेरेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार नेशनल हाईवे पर हादसे का शिकार: नागपुर के 3 लोगों की मौत, 5 गंभीर घायल
Accident on National Highway: Car carrying pilgrims to Kubereshwar Dham meets with an accident on the national highway; 3 people from Nagpur killed, 5 critically injured.

accident on national highway: बैतूल जिले के मुलताई में माँ की मन्नत पूरी करने के लिए नागपुर से सीहोर कुबरेश्वर धाम जा रही एक कार शनिवार तड़के 3:30 बजे भोपाल नागपुर फोरलेन नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में जा घुसी। इस दुर्घटना में जहां तीन लोगों की मौत हो गई वहीं 5 लोग घायल हो गए। घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी. दूर मुलताई थाने के अंतर्गत फोरलेन पर जीतू ढाबे के पास घटी। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। मृतकों में पति-पत्नी सहित एक अन्य शामिल है।
एक्सीडेंट में तीन की मौत, पांच घायल
फोरलेन पर रात 3 बजे ढाबे के पास नागपुर से सीहोर की ओर जा रही कार खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे कार में बैठे 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कार में सवार 5 यात्री घायल हो गए। मृतकों में पति पत्नी सहित एक महिला शामिल है। बताया जा रहा है कि बूटीबोरी नागपुर से दो कार सीहोर कुबेरेश्वर धाम के लिए रवाना हुई जिसमें रात लगभग 3 बजे मुलताई के पास स्थित जीतू ढाबे के पास खड़े ट्रक से टकरा गई।
कार तेज गति से होने के कारण परखच्चे उड़ गए जिसमें मौके पर ही दीपक श्यामराव राउत (55) उनकी पत्नी छाया राउत (51) तथा प्रभा पति रामकृष्ण करदाते (48) की मौत हो गई। घायलों में घायलों में नैतिक पिता उपेंद्र गांधीवार (उम्र 10 वर्ष), उज्ज्वला पति मोहन (45), नीता पिता अनिल (25), अनुष्का पिता उपेंद्र (18), संगीता एकनाथ, शंभु पिता नंदन, प्रज्वल पिता दीपक सौरभ पिता नंदकिशोर चंदे (30) ड्राइवर शामिल है।
घायलों को नागपुर ले गए परिजन
सूचना मिलते ही एंबुलेंस सहित पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को परिजन उपचार के लिए नागपुर ले गए। इधर सूचना मिलते ही नागपुर से बड़ी संख्या में मृतकों के परिजन मुलताई पहुंचे जहां पोस्ट मार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिए गए। मृतक दीपक के पुत्र राहुल ने बताया कि बूटीबोरी से दो कार में सवार होकर मोहल्ले के लोग सीहोर कुबेरेश्वर धाम जा रहे थे जहां मुलताई के पास हादसा हुआ।
- यह भी पढ़ें : CM Helpline: मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन पर सुनीं जनता की शिकायतें, लापरवाही पर जिला पंजीयक निलंबित
कथा सुनने के बाद उठाने वाली थी कांवड़
कार में सभी श्रद्धालु थे, जो नागपुर (महाराष्ट्र) के पास बुट्टी बोरी कोल माइंस एरिया के रहने वाले हैं। ये लोग सीहोर के कुबेरेश्वर धाम दर्शन करने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने आशंका जताई है कि झपकी आने के कारण कार ड्राइवर सड़क किनारे खड़ा ट्रक नहीं देख पाया होगा और हादसे का शिकार हो गया। हालांकि, सही वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। मृतकों में छाया और दीपक पति-पत्नी थे।
प्रभा करदाते के बेटे कुणाल करदाते ने बताया- मां ने मन्नत मांगी थी। इसके चलते वह सीहोर जा रही थीं। वहां पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने के बाद उनके साथ कांवड़ उठाने वाली थीं। चश्मदीद के मुताबिक, हादसे की जोरदार आवाज सुनकर जब हम लोग पहुंचे तो कार की बीच वाली सीट पर बैठे दो लोगों की मौत हो चुकी थी। कार का अगला पहिया टूटकर अलग हो गया था। आगे की सीट पीछे चली गई थी, जबकि छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त थी।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



