CIBIL Report: न लोन लिया, न किसी के गारंटर बने, फिर भी सिविल में दर्ज मिला 5.11 लाख का कर्ज
CIBIL Report: Neither took a loan nor acted as a guarantor for anyone, yet a debt of ₹5.11 lakh appeared on the CIBIL record.

CIBIL Report: बैतूल। बिना किसी लोन के व्यापारी की सिविल रिपोर्ट में लाखों रुपये का कर्ज दर्ज होने का मामला सामने आया है। कालापाठा निवासी बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर दीपक पिता गोकुल पवार उस समय हैरान रह गए, जब व्यापार बढ़ाने के लिए लोन लेने बैंक पहुंचे। बैंक द्वारा उनकी सिविल जांच किए जाने पर पता चला कि उनके नाम पर 5 लाख 11 हजार रुपये के ऑटो लोन में गारंटर के रूप में दर्ज है।
व्यापार बढ़ाने बैंक पहुंचे,तो सिविल ने चौंकाया
दीपक पवार ने बताया कि वह लंबे समय से बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का व्यवसाय करते हैं। कारोबार के विस्तार के लिए उन्होंने समूह लोन लेने के उद्देश्य से उत्कर्ष बैंक से संपर्क किया था। बैंक प्रक्रिया के दौरान जब उनकी सिविल रिपोर्ट खंगाली गई तो उसमें 5 लाख 11 हजार रुपये का लोन दर्ज मिला। इतना ही नहीं, इस लोन में दीपक को गारंटर बताया गया है।
दीपक का कहना है कि उन्होंने न तो कभी 5 लाख 11 हजार रुपये का कोई लोन लिया और न ही किसी व्यक्ति के लोन में गारंटर बने हैं। इसके बावजूद सिविल रिपोर्ट में उनका नाम गारंटर के तौर पर सामने आना कई सवाल खड़े कर रहा है। उनका कहना है कि यदि यह रिकॉर्ड गलत तरीके से दर्ज हुआ है तो इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है और भविष्य में उनकी लोन लेने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।
ऋणी और बैंक का नाम भी स्पष्ट नहीं
मामले को और पेचीदा बनाने वाली बात यह है कि सिविल में जिस 5 लाख 11 हजार रुपये के ऑटो लोन में उन्हें गारंटर बताया गया है, उसमें कथित ऋणी व्यक्ति और संबंधित बैंक की जानकारी भी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आ रही है। अब व्यापारी इस बात को लेकर परेशान हैं कि आखिर उनके नाम पर यह रिकॉर्ड किस आधार पर दर्ज हुआ।
दीपक पवार अब संबंधित बैंक और क्रेडिट रिकॉर्ड से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कराने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि गलत तरीके से दर्ज इस ऋण को हटाकर सिविल रिकॉर्ड दुरुस्त किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। फिलहाल व्यापारी यह पता लगाने की कोशिश में हैं कि उनके नाम पर यह 5.11 लाख रुपये का कर्ज आखिर दर्ज कैसे हुआ।
- यह भी पढ़ें : HD Cotton Farming: एमपी में कपास की खेती का बदला तरीका, HD Technology से लागत घटने और कमाई बढ़ने की उम्मीद
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



