बैतूल अपडेट

Betul Road News: चिचोली-भीमपुर सड़क की गुणवत्ता पर बड़ा एक्शन, PWD एसडीओ अखिलेश कवड़े निलंबित

Betul Road News: Major action regarding the quality of the Chicholi-Bhimpur road; PWD SDO Akhilesh Kawde suspended.

Betul Road News: चिचोली-भीमपुर सड़क की गुणवत्ता पर बड़ा एक्शन, PWD एसडीओ अखिलेश कवड़े निलंबित
Betul Road News: चिचोली-भीमपुर सड़क की गुणवत्ता पर बड़ा एक्शन, PWD एसडीओ अखिलेश कवड़े निलंबित

Betul Road News: बैतूल। जिले की एक निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता में खामियां पाए जाने पर बड़ा एक्शन हुआ है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव आईएएस सुखबीर सिंह एवं प्रमुख अभियंता एसटी वर्मा के द्वारा चिचोली-भीमपुर सड़क के निरीक्षण के बाद विभाग के बैतूल एसडीओ अखिलेश कवड़े को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है।

विगत 7 अगस्त को छिंदवाड़ा जिले से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का शंखनाद किया था। इस कार्यक्रम में राजधानी भोपाल से अधिकांश विभाग प्रमुख भी छिंदवाड़ा पहुंचे। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम से लौटते समय पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव और आईएएस सुखबीर सिंह एवं प्रमुख अभियंता एसटी वर्मा सड़क मार्ग से बैतूल पहुंचे थे। दोनों अधिकारियों ने बैतूल में निर्माणाधीन कार्यों के बारे में जानकारी ली।

Betul Road News: चिचोली-भीमपुर सड़क की गुणवत्ता पर बड़ा एक्शन, PWD एसडीओ अखिलेश कवड़े निलंबित

निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण

इसके बाद दोनों अधिकारियों ने निर्माणाधीन चिचोली-भीमपुर सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने भीमपुर से चिचोली के बीच बन रही इस सड़क में कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से मुआयना किया। परीक्षण किए जाने पर उन्होंने मटेरियल की गुणवत्ता नहीं पाई। इस पर उन्होंने तत्काल ही नाराजगी जाहिर करते हुए बैतूल एसडीओ अखिलेश कवड़े को निलंबित करने के निर्देश दिए। वहीं ईई मनीष मरकाम को भी नोटिस दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

गुणवत्ता में मिली कमी: ईई मरकाम

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के ईई मनीष मरकाम ने बताया कि प्रमुख सचिव और मुख्य अभियंता ने भीमपुर से चिचोली तक बनने वाली डामरीकृत सड़क का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने सड़क की गुणवत्ता में कमी मिली। इसके बाद एसडीओ अखिलेश कवड़े को निलंबित किया गया है। उनका मुख्यालय बैतूल निर्धारित किया गया है। मामले की जांच भी की जा रही है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi  Newsके लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button