बैतूल अपडेट

Betul Road Accident: बैतूल-इंदौर हाईवे पर बड़ा हादसा, बेटी और नवजात से मिलकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

Betul Road Accident: Major accident on the Betul-Indore highway; father dies in a road crash while returning after visiting his daughter and newborn.

Betul Road Accident: बैतूल-इंदौर हाईवे पर बड़ा हादसा, बेटी और नवजात से मिलकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत
Betul Road Accident: बैतूल-इंदौर हाईवे पर बड़ा हादसा, बेटी और नवजात से मिलकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

Betul Road Accident: बैतूल। बेटी और नवजात बच्चे से मिलकर घर लौट रहे एक पिता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बैतूल-खेड़ी सांवलीगढ़ मार्ग पर करंजी नाले के पास हुआ, जहां उनकी कार को पीछे से किसी अज्ञात भारी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार शनिवार को बैतूल-इंदौर हाईवे पर खेड़ी के समीप यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान गोगामा निवासी किसान शंकर लोखंडे (48) के रूप में हुई है। उनके साथ कार में मनोज कनाठे (45) भी सवार थे। बताया गया कि शंकर लोखंडे अपनी बेटी से मिलने बैतूल आए थे। उनकी बेटी हाल ही में मां बनी थी और वह नोबल अस्पताल में भर्ती थी। बेटी और नवजात को देखने के बाद दोनों आल्टो कार से अपने गांव गोगामा लौट रहे थे। इसी दौरान करंजी नाले के पास पीछे से आए एक अज्ञात ट्रक ने उनकी कार को तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मौके पर हुई मौत

हादसे में शंकर लोखंडे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा। अस्पताल पुलिस चौकी ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

घायल की हालत गंभीर

हादसे में घायल मनोज कनाठे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार उनके एक पैर ने काम करना बंद कर दिया है। कमर में भी गंभीर चोट आई है और फिलहाल वे ठीक से बोल भी नहीं पा रहे हैं। उन्हें आईसीयू में भर्ती कर विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उपचार दिया जा रहा है।

पुलिस कर रही अज्ञात वाहन की तलाश

खेड़ी पुलिस चौकी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button