बैतूल अपडेट

Betul Collector Inspection: बैतूल कलेक्टर का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर नोटिस, वेतन कटौती और 10 सितंबर की डेडलाइन

Betul Collector's Inspection: Surprise visit, notice for negligence, salary deduction, and a September 10 deadline.

Betul Collector Inspection: बैतूल कलेक्टर का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर नोटिस, वेतन कटौती और 10 सितंबर की डेडलाइन
Betul Collector Inspection: बैतूल कलेक्टर का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर नोटिस, वेतन कटौती और 10 सितंबर की डेडलाइन

Betul Collector Inspection: बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बुधवार को भैंसदेही विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम रामघाटी पहुंचकर स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, उचित मूल्य दुकान एवं पंचायत की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

प्राथमिक शाला हनुमानढाना रामघाटी के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पानी, शौचालय, बिजली एवं फर्नीचर संबंधी शिकायतें सामने आने पर कलेक्टर ने बीआरसी एवं डीपीसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत के माध्यम से विद्यालय तक पहुंच मार्ग का समतलीकरण कराए जाने के भी निर्देश दिए।

इसके पश्चात आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र रामघाटी के निरीक्षण के दौरान केंद्र में बिजली व्यवस्था नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी से ओपीडी की जानकारी प्राप्त की। वहीं ओपीडी रजिस्टर में प्रविष्टियां दर्ज नहीं पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की नियमित एएनसी जांच, खून की जांच, सिकल सेल जांच सहित ह्यूमैनाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। शासकीय उचित मूल्य दुकान के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गेहूं एवं चावल के स्टॉक तथा हितग्राहियों को किए जा रहे वितरण की व्यवस्था की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

Betul Collector Inspection: बैतूल कलेक्टर का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर नोटिस, वेतन कटौती और 10 सितंबर की डेडलाइन
Betul Collector Inspection: बैतूल कलेक्टर का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर नोटिस, वेतन कटौती और 10 सितंबर की डेडलाइन

एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बिजली कनेक्शन नहीं होने तथा बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य अपूर्ण पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने पंचायत सरपंच को स्कूल एवं आंगनवाड़ी में बिजली, पंखे एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर में अपूर्ण बाउंड्री वॉल के भुगतान की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधान पाठक से विद्यालय में दर्ज विद्यार्थियों की संख्या की जानकारी ली, लेकिन जानकारी उपलब्ध नहीं करा पाने पर उनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से पंचायत के नियमित रूप से खुलने, पटवारी एवं सचिव के प्रतिदिन उपस्थित होने सहित पंचायत की कार्यप्रणाली के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने बच्चों के आधार कार्ड बनवाने में आ रही समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को ऐसे बच्चों की सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीणों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत किए जाने पर कलेक्टर ने जीआरएस एवं सचिव को स्वीकृत हितग्राहियों की सूची पंचायत भवन में चस्पा किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सचिव से पंचायत में संचालित निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली।

Betul Collector Inspection: बैतूल कलेक्टर का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर नोटिस, वेतन कटौती और 10 सितंबर की डेडलाइन
Betul Collector Inspection: बैतूल कलेक्टर का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर नोटिस, वेतन कटौती और 10 सितंबर की डेडलाइन

ग्रामीणों ने नल-जल योजना से संबंधित समस्याएं भी कलेक्टर के समक्ष रखीं। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने तथा संबंधित इंजीनियर को नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को 10 सितंबर तक पानी की टंकी का निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित समय-सीमा तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने की स्थिति में संबंधित सब इंजीनियर के विरुद्ध नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए।

पंचायत में अनुपस्थित रहने पर सचिव को नोटिस जारी कर 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश

कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बुधवार को भैंसदेही विकासखंड के विभिन्न ग्रामों के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत धाबा पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने सड़क, बिजली, सामुदायिक शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गांव में बनी सड़क के जर्जर होने की शिकायत पर कलेक्टर ने एसडीएम को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, पंचायत में सचिव के नियमित रूप से उपस्थित नहीं होने की ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने संबंधित सचिव को नोटिस जारी करने तथा 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही तहसीलदार को पंचायत की नियमित मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देशित किया।

Betul Collector Inspection: बैतूल कलेक्टर का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर नोटिस, वेतन कटौती और 10 सितंबर की डेडलाइन
Betul Collector Inspection: बैतूल कलेक्टर का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर नोटिस, वेतन कटौती और 10 सितंबर की डेडलाइन

ग्रामीण महिला द्वारा राशन नहीं मिलने की शिकायत पर कलेक्टर ने मौके पर ही सेल्समैन से जानकारी ली तथा सुचारू रूप से पात्र हितग्रहियों को राशन वितरण के दिशा-निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत नहीं होने की शिकायत पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आवास स्वीकृत होने वाले हितग्राहियों की सूची पंचायत कार्यालय में चस्पा की जाए। इसके अलावा ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक शौचालय की मांग किए जाने पर कलेक्टर ने जेआरएस को सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण कराने के निर्देश दिए।

टैक्स वसूली में लापरवाही : सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस

कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बुधवार को भैंसदेही विकासखंड की ग्राम पंचायत सावलमेंढा पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के शीघ्र निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने गांव में सड़क एवं नाली निर्माण, पेंशन तथा ई-केवाईसी से जुड़ी समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत में टैक्स वसूली में लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर ने सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं नालियों पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर तहसीलदार को मौके का निरीक्षण कर अतिक्रमण चिन्हित करने तथा नियमानुसार कार्रवाई कर उसे हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लंबित पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाने तथा ई-केवाईसी में आ रही समस्याओं का समाधान कर प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi  Newsके लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button